देवधर ट्रॉफी 2023: पृथ्वी शॉ और सरफराज खान वेस्ट जोन से खेलते हुए आएंगे नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

देवधर ट्रॉफी 2023: पृथ्वी शॉ और सरफराज खान वेस्ट जोन से खेलते हुए आएंगे नजर

देवधर ट्रॉफी 2023 में वेस्ट जोन की कप्तानी प्रियांक पंचाल को मिली है।

Deodhar Trophy (Pic Source-Twitter)
Deodhar Trophy (Pic Source-Twitter)

देवधर ट्रॉफी 2023 सीजन के लिए वेस्ट जोन ने पृथ्वी शॉ और सरफराज खान को अपनी टीम में शामिल किया है। बता दें, रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। दोनों ही खिलाड़ियों ने मुंबई की ओर से खेलते हुए अपनी टीम को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई थी।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सरफराज खान लगातार बड़ा स्कोर बना रहे हैं और भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने को देख रहे हैं। तमाम लोग इस बात से काफी हैरान है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज में सरफराज खान को शामिल क्यों नहीं किया गया है।

पृथ्वी शॉ की बात की जाए तो इंडियन प्रीमियर लीग 2023 सीजन उनके लिए इतना अच्छा नहीं रहा था। हालांकि हाल ही में उन्हें आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पृथ्वी शॉ ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, ‘मुझे नहीं लगता कि मुझे अपने खेल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। मैं अपने शॉट्स काफी अच्छी तरह से खेल रहा हूं। मैं ना तो पुजारा की तरह बल्लेबाजी कर सकता हूं। मुझे बस अपने खेल से मतलब है और मैं किसी की नकल नहीं उतारना चाहता।’

यह भी पढ़े: 4 साल बाद काउंटी चैंपियनशिप में ग्लेन मैक्सवेल की वापसी, वारविकशायर के लिए मैदान में उतरे

प्रियांक पंचाल को मिली वेस्ट जोन की कप्तानी

बता दें, देवधर ट्रॉफी 2023 में वेस्ट जोन की कप्तानी प्रियांक पंचाल को मिली है। अब सरफराज खान और पृथ्वी शॉ के टीम से जुड़ने के बाद यह और भी मजबूत हो गई है। इन सभी खिलाड़ियों के अलावा राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे और अंकित भवाने को भी वेस्ट जोन से खेलते हुए देखा जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शिवम दुबे ने चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वो अपने इसी फॉर्म को देवधर ट्रॉफी 2023 में भी जारी रखना चाहेंगे।

टीम के पास कई युवा गेंदबाज भी हैं। चेतन सकारिया और तुषार देशपांडे को भी वेस्ट जोन से ही खेलते हुए देखा जाएगा। इन दोनों ही गेंदबाजों ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। वेस्ट जोन की टीम पिछले सीजन से काफी बेहतर दिख रही है। अब देखना यह है कि वो देवधर ट्रॉफी 2023 में कैसा प्रदर्शन करती है।

close whatsapp