महेला जयवर्धने नहीं मानते हैं अर्जुन तेंदुलकर को अच्छा खिलाड़ी!
मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख रुपये में खरीदा था।
अद्यतन - मई 5, 2022 5:58 अपराह्न

मुंबई इंडियंस लगातार आठ हार के बाद आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली पहली टीम बन गई। बहरहाल, उन्होंने पिछले हफ्ते राजस्थान रॉयल्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। कुमार कार्तिकेय ने इस सीजन में अपना पहला मैच खेला और अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। अब, MI के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने संकेत दिया है कि एक और खिलाड़ी पांच बार के चैंपियन के लिए पदार्पण कर सकता है।
दरअसल पिछले कुछ समय से अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर बात चल रही है। जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक प्रदर्शन किया है उसे देखकर फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट यही उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही टीम अब अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है।
अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू को लेकर महेला जयवर्धने ने दिया बड़ा बयान
इसी को लेकर हाल ही में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि, “मुझे लगता है कि हर कोई टीम में एक विकल्प है। हम देखेंगे कि चीजें आगे कैसे जाएंगी। यह मैच-अप के बारे में है और हम मैच कैसे जीत सकते हैं और हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हमें सही मैच-अप मिले।”
जयवर्धने ने आगे कहा कि, “हर गेम एक आत्मविश्वास की बात है, हम अपनी पहली जीत हासिल करने में कामयाब रहे और यह एक साथ जीत हासिल करने और आत्मविश्वास वापस पाने के बारे में है। मैदान में बेस्ट खिलाड़ियों को उतारा जाता है। अगर अर्जुन उनमें से एक है, तो हम विचार करेंगे यह, हां, लेकिन यह सब उस संयोजन पर निर्भर करता है जिसे हम बाहर लेकर आते हैं।”
फरवरी में दो दिवसीय मेगा ऑक्शन में अर्जुन को पांच बार के चैंपियन मुंबई ने 30 लाख रुपये की राशि में अनुबंधित किया था। इस सीजन अर्जुन को अब तक एक भी मैच में मौका नहीं मिला था। इस बीच, मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए कुछ भी सही नहीं रहा है। MI ने लगभग हर मैच में अलग-अलग टीम संयोजन आजमाए लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकला।