नहीं हुआ किसी तरह का कोई सुधार, जोकर जैसी हरकत कर रहे हैं पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

नहीं हुआ किसी तरह का कोई सुधार, जोकर जैसी हरकत कर रहे हैं पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है दूसरा टेस्ट मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

इस समय पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दूसरी ओर वर्ल्ड कप में घटिया प्रदर्शन करने के बाद, सभी फैन्स को उम्मीद थी की पाक टीम में सुधार होगा। लेकिन ना तो इस टीम के खेल में किसी तरह का कोई सुधार हुआ और ना ही हरकतों में।

बाबर आजम का ऐसे तो करियर खत्म हो जाएगा

ऐसा लग रहा था कि कप्तानी छोड़ने के बाद बाबर आजम दमदार बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन अब तो उनका प्रदर्शन और भी खराब हो गया है। जहां पहले टेस्ट में वो अपने बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे, वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी बाबर सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे में उनके प्रदर्शन में सुधार नहीं हुआ तो, उनका पत्ता टीम से कट जाएगा। साथ ही अब पाक टीम में भी लगातार युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है।

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी Joker जैसे काम करते हैं

*पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है दूसरा टेस्ट मैच।
*दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के खेल के दौरान मैदान पर दिखा गजब नजारा।
*पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हसन अली करते दिखाई दिए एक अजीब हरकत।
*जहां पाक टीम के खिलाड़ी हसन ने अपने एक फैन के माथे पर दिया ऑटोग्राफ।

हसन अली की ये तस्वीर हो रही है काफी ज्यादा वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

तीसरे दिन का खेल रहा पाकिस्तान टीम के नाम?

इस समय ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान टीम के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां इस मैच के तीसरे दिन का खेल पाक टीम के नाम रहा। पहले पाक टीम 264 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, उसके बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया टीम के 6 बल्लेबाजों को पाक टीम ने आउट कर दिया, वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने 187 रन बना लिए हैं और इस टीम के पास 241 रनों की बढ़त है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक का स्कोर कार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?