फैन्स ने सूर्यकुमार यादव को दिया ‘शून्यकुमार यादव’ नाम, फिर भी SKY की नहीं रुक रही है हंसी
IPL 2023 में फ्लॉप चल रहे हैं सूर्यकुमार यादव अभी तक।
अद्यतन - अप्रैल 13, 2023 5:04 अपराह्न

मुंबई इंडियंस टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं, जिसमें से एक नाम सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भी है और इस खिलाड़ी ने IPL के जरिए ही टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी। लेकिन लगता है SKY को किसी की नजर लग गई है, जहां ये खिलाड़ी इस आईपीएल में लगातार फ्लॉप हो रहा है।
दिल्ली के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए थे सूर्यकुमार यादव
IPL से पहले टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, इस वनडे सीरीज के तीनों मैचों में सूर्यकुमार यादव गोल्डन डक पर आउट हुए थे और एक बार फिर से IPL में दिल्ली के खिलाफ भी SKY पहली गेंद पर ही वापस डगआउट लौट गए।
बल्लेबाजी की चिंता छोड़, हंसी-मजाक करने में लगे हैं सूर्यकुमार यादव
*IPL 2023 में फ्लॉप चल रहे हैं सूर्यकुमार यादव अभी तक।
*दिल्ली के खिलाफ हुए मैच में SKY का खाता तक नहीं खुला।
*उसके बाद भी एयरपोर्ट पर टेंशन फ्री दिखे सूर्यकुमार यादव।
*आने वाले मुकाबलों में SKY का प्रदर्शन टीम के लिए चिंता का विषय।
एयरपोर्ट से सूर्यकुमार यादव का ये वीडियो आया था सामने
रोहित शर्मा को मिली थी बहुत बड़ी राहत
दूसरी ओर IPL 2023 में खराब शुरूआत करने वाली मुंबई टीम को हाल ही में पहली जीत मिली है, जहां टीम ने दिल्ली को हराया है। वहीं इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा को काफी राहत मिली थी और मैच के बाद वो अपनी वाइफ से वीडियो कॉल पर मुकाबले से जुड़ी बात करते हुए नजर आए थे।