मोहम्मद शमी ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता, डेवोन कॉनवे महत्वपूर्ण मैच में बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम - क्रिकट्रैकर हिंदी

मोहम्मद शमी ने अपनी टीम को दिलाई पहली सफलता, डेवोन कॉनवे महत्वपूर्ण मैच में बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

IND vs NZ (Pic Source-Twitter)
IND vs NZ (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। भारत की ओर से श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

जवाब में न्यूजीलैंड की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है और उन्होंने अपना पहला विकेट खो दिया है। बेहतरीन बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 15 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट मोहम्मद शमी ने झटका। सबसे अच्छी बात यह रही कि मोहम्मद शमी ने अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही डेवोन कॉनवे को वापस पवेलियन की राह दिखाई।

मोहम्मद शमी ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसपर डेवोन कॉनवे ने शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर केएल राहुल के पास गई जहां उन्होंने इस कैच को काफी शानदार तरीके से पूरा किया। केएल राहुल ने डाइव लगाकर यह कैच पकड़ा। स्लिप में खड़े विराट कोहली ने भी इस कैच की जमकर प्रशंसा की।

न्यूजीलैंड को मुकाबला जीतने के लिए 398 की जरूरत

भारत की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की और 113 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से 117 रन बनाए। उन्होंने न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। इस मैच में सिर्फ विराट कोहली ने ही नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर ने भी अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में 70 गेंदों में चार चौके और 8 छक्कों की मदद से 105 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपनी टीम के लिए जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाए जबकि शुभमन गिल ने 80* रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम जल्द से जल्द इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। अब देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?