मुजीब उर रहमान की फिरकी में फंसे डेवॉन कॉनवे, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए बड़ी पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुजीब उर रहमान की फिरकी में फंसे डेवॉन कॉनवे, अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाए बड़ी पारी

इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

NZ vs AFG (Pic Source-Twitter)
NZ vs AFG (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे हैं इस मैच में डेवॉन कॉनवे न्यूजीलैंड की ओर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 18 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट मुजीब उर रहमान ने झटका। बता दें, डेवॉन कॉनवे ने इस मैच में शुरुआत तो काफी अच्छी की लेकिन खेल के महत्वपूर्ण समय में वो अपना विकेट गंवा बैठे।

न्यूजीलैंड की पारी का 7वां ओवर लेकर आए मुजीब उर रहमान ने काफी अच्छी गेंद फेंकी जिसको न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सही तरीके से पढ़ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। पहले फील्ड अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया लेकिन इसके बाद जब अफगानिस्तान टीम ने रिव्यू की अपील की तो देखा गया कि डेवॉन कॉनवे एलबीडब्ल्यू है।

अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का यह शानदार मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां स्पिनर्स के लिए काफी मदद है। यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है क्योंकि अफगानिस्तान के पास वर्ल्ड क्लास स्पिनर्स हैं। अभी तक न्यूजीलैंड ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में 3 मैच खेले हैं और तीनों में उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं अफगानिस्तान ने अभी तक तीन मुकाबलों में एक में जीत दर्ज किया जबकि दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

यह मैच दोनों ही टीमें अपने नाम करना चाहेगी। अंक तालिका की बात की जाए तो न्यूजीलैंड इस समय दूसरे स्थान पर है जबकि अफगानिस्तान 6वें स्थान पर। फिलहाल देखना यह होगा कि यह मैच कौनसी टीम अपने नाम करती है? न्यूजीलैंड को अगर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?