'बेबी एबी' का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, आप भी देख लो - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘बेबी एबी’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, आप भी देख लो

बेबी एबी ने MI के लिए पहले अभ्यास सेशन में लिया भाग।

Dewald Brevis. (Photo Source: Twitter)
Dewald Brevis. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल की सबसे सफल टीम यानी की मुंबई इंडियंस ने इस बार ‘बेबी एबी’के नाम से मशहूर खिलाड़ी को अपनी टीम के साथ जोड़ा है, जी हां हम बात कर रहे हैं डेवाल्ड ब्रेविस की। वो ही डेवाल्ड ब्रेविस जिन्हें दूसरा एबी डी विलियर्स कहा जाता है, साथ ही ब्रेविस और एबी दोनों ही साउथ अफ्रीका से आते हैं। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस के खेलने का तरीका एक दम एबी डी विलियर्स जैसा है, इसलिए उन्हें बेबी एबी भी कहा जाता है और उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बेबी एबी तो मुंबई इंडियंस के अभ्यास सत्र में ही छा गए गुरु

बेबी एबी यानी की डेवाल्ड ब्रेविस अंडर-19 वर्ल्ड कप से सभी की नजरों में आए थे, जहां इस साल हुए इस टूर्नामेंट में इस बल्लेबाज ने जमकर रनों की बारिश की थी। साथ ही इस खिलाड़ी के खेलने का तरीका पूरी तरह एबी डी विलियर्स जैसा है, जिसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस को बेबी एबी का नाम दिया गया और वो तेजी से मशहूर हो गए। साथ ही ऑक्शन के दौरान मुंबई टीम ने इस खिलाड़ी पर दांव लगाया और टीम में शामिल कर लिया।

*बेबी एबी ने MI के लिए पहले अभ्यास सेशन में लिया भाग।
*बेबी एबी ने एबी डी विलियर्स जैसे खेले कई कमाल के शॉट्स।
*जसप्रीत बुमराह समेत डेवाल्ड ब्रेविस ने कई बड़े गेंदबाजों का किया सामना।
*डेवाल्ड ब्रेविस अभ्यास के दौरान आत्मविश्वास से लबरेज आए नजर।

बेबी एबी के लिए मुंबई टीम ने किया ये ट्वीट

डेवाल्ड ब्रेविस के अभ्यास का वीडियो

मुंबई ने पुराने खिलाड़ी पर जताया भरोसा

वहीं मुंबई टीम ने रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और पोलार्ड को पहले ही रीटेन कर लिया था, वहीं हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद टीम ने इशान किशन पर करोड़ों की बोली लगाकर उन्हें टीम में फिर से शामिल कर लिया था, जिसके बाद टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।

 रोहित शर्मा, कायरन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, एम अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडे, तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टायमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुधि, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल, फैबियन एलन।

close whatsapp