भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ मिली वनडे सीरीज में हार के बाद यह तीन चीजों को सही करना हो गया है बेहद जरूरी
आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन मुख्य चीजों के बारे में जो भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद बेहतर करना जरूरी है।
अद्यतन - अगस्त 15, 2024 7:29 अपराह्न

हाल ही में श्रीलंका ने भारत को तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस वनडे सीरीज में श्रीलंका की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
भारत के खिलाड़ी वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। टीम के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि रोहित शर्मा ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी की और पावरप्ले में श्रीलंका के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला। यही नहीं भारत के स्पिनर्स ने भी इस वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ी। हालांकि टीम के तेज गेंदबाज वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी खेला जाना है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से पहले भारत को अपनी तेज गेंदबाजी को और बेहतर करना बेहद जरूरी है। आज हम आपको बताते हैं ऐसी तीन मुख्य चीजों के बारे में जो भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद बेहतर करना जरूरी है।
1- भारतीय टीम के की खिलाड़ियों को अब अपनी छाप छोड़नी होगी

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में केएल राहुल को प्लेइंग XI से हटा दिया गया था। पिछले दो सालों में केएल राहुल का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर को काफी मजबूती दी है, लेकिन इस वनडे सीरीज में अनुभवी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे।
इस सीरीज में विराट कोहली और श्रेयस अय्यर भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे जबकि शुभमन गिल को शुरुआत तो मिली लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में यह तीनों खिलाड़ी भारतीय टीम के मजबूत पक्ष रहे थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में यह पूरी तरह से फ्लॉप रहे।