IPL 2023: सिर्फ इन 3 साधारण कदम से आप भी बन सकते हैं रिंकू सिंह, KKR ने सोशल मीडिया पर साझा की मजेदार वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: सिर्फ इन 3 साधारण कदम से आप भी बन सकते हैं रिंकू सिंह, KKR ने सोशल मीडिया पर साझा की मजेदार वीडियो

KKR के इनफॉर्म बल्लेबाज रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ ना ही अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक नया इतिहास भी रचा।

Rinku Singh (Pic Source-Twitter)
Rinku Singh (Pic Source-Twitter)

कोलकाता नाइट राइडर्स के इनफॉर्म बल्लेबाज रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ ना ही अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि एक नया इतिहास भी रचा। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों की जरूरत थी।

गुजरात टाइटंस की ओर से यह ओवर फेंकने यश दयाल। उमेश यादव ने इस ओवर की पहली गेंद पर 1 रन लिया जिसके बाद रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के जड़ कोलकाता नाइट राइडर्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई। रिंकू सिंह ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई । इसी के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो साझा की है जिसमें वो बता रहे हैं कि आप कैसे रिंकू सिंह बन सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग ने इस वीडियो को साझा किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि, ‘वो इस सीजन के फ्लेवर है। उन्होंने अभी 6,6,6,6,6 जड़ा वो भी एक ओवर में। SRK ने उन्हें ‘बच्चा’ कहा। यह तीन साधारण कदम रिंकू सिंह बनने के लिए।’

यह रही वीडियो:

बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 228 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 100 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली जबकि कप्तान एडन मार्करम ने 26 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 17 गेंदों में तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 32 रन का योगदान दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से आंद्रे रसेल ने 3 विकेट झटके जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट अपने नाम किया। कोलकाता नाइट राइडर्स को यह मुकाबला जीतने के लिए 229 रनों की जरूरत है। टीम की शुरुआत काफी खराब रही है।

close whatsapp