धनश्री वर्मा तो युजी चहल के साथ नजर आ रही हैं, लेकिन फैन्स को श्रेयस अय्यर क्यों याद आ रहे हैं?
चहल ने फैन्स के साथ अपनी नई तस्वीर की है इंस्टा पर शेयर।
अद्यतन - जुलाई 12, 2023 4:11 अपराह्न

स्पिन गेंदबाज युजी चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों में बने रहते हैं, साथ ही इस कपल की रील्स भी काफी वायरल होती है। लेकिन इन दिनों जहां भी धनश्री का कोई भी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आता है, तो उसका कमेंट बॉक्स श्रेयस अय्यर के नाम से भर जाता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
धनश्री वर्मा-युजी चहल के बीच तकरार की खबर हुई थी वायरल
वहीं साल 2022 में एक खबर काफी ज्यादा वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था की युजी चहल और धनश्री वर्मा अलग हो रहे हैं। साथ ही ये अफवाह भी उड़ी थी की, दोनों ने तलाक भी फाइल कर दिया है। लेकिन फिर चहल और उनकी वाइफ ने इस खबर को लेकर सफाई दी थी, दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर के सभी खबरों को झूठा करार दिया था।
युजी चहल और धनश्री वर्मा के बीच श्रेयस अय्यर क्या कर रहे हैं?
*चहल ने फैन्स के साथ अपनी नई तस्वीर की है इंस्टा पर शेयर।
*इस तस्वीर में उनके साथ नजर आ रही हैं वाइफ धनश्री वर्मा।
*लेकिन तस्वीर के कमेंट बॉक्स में हर जगह लिखा है श्रेयस अय्यर का नाम।
*फैन्स काफी समय से जोड़ रहे हैं धनश्री और श्रेयस अय्यर का नाम।
स्पिन गेंदबाज ने ये तस्वीर की है पोस्ट
धनश्री के सोशल मीडिया पोस्ट भी होते हैं काफी वायरल
मैदान पर कब नजर आएगा ये स्पिन गेंदबाज?
दूसरी ओर टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजी चहल को टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिलता है, ऐसे में अभी वो क्रिकेट से दूर हैं। लेकिन टेस्ट सीरीज के बाद वो टीम इंडिया से जुड़ जाएंगे, जहां वो भारतीय टीम से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज खेलते हुए नजर आएंगे। साथ ही लंबे समय बाद वो अपने पक्के दोस्त, यानी की कुलदीप यादव के साथ खेलने उतरेंगे और दोनों गेंदबाजों की जोड़ी को कुलचा कहा जाता है।