ये IPL 2023 के बीच कहां, युजवेंद्र चहल प्यार की पारी खेलने में लगे हुए हैं गुरू? - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये IPL 2023 के बीच कहां, युजवेंद्र चहल प्यार की पारी खेलने में लगे हुए हैं गुरू?

युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया शेयर।

Yuzvendra Chahal With His Wife Dhanashree Verma (Image Credit- Instagram)
Yuzvendra Chahal With His Wife Dhanashree Verma (Image Credit- Instagram)

स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर के भी स्टार हैं, जिसमें उनकी वाइफ Dhanashree उनका पूरा साथ देती है। आए दिन इस कपल के पोस्ट और रील्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ी थी अफवाह

दूसरी ओर कुछ महीनों पहले युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को लेकर एक खबर सामने आई थी, खबर ये थी इस कपल ने तलाक फाइल किया था। लेकिन बाद में ये खबर महज अफवाह निकली, साथ ही दोनों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर सफाई भी पेश की थी।

RR की चिंता छोड़ युजवेंद्र चहल धनश्री के साथ कहां निकल लिए?

*युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया शेयर।
*पोस्ट की 2 तस्वीरों में अपनी वाइफ धनश्री के साथ हैं चहल।
*पूरे स्वैग के साथ गजब के पोज में खड़े हैं युजी चहल।
*साथ ही पोस्ट पर धनश्री ने भी किया है गजब का कमेंट।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का सोशल मीडिया पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23)

चहल जल्द ही तोड़ देंगे एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड

जी हां, IPL में पर्पल कैप अपने नाम कर चुके युजी चहल जल्द ही एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे, दरअसल IPL में सबसे ज्यादा विकेट 183 अभी तक ड्वेन ब्रावो के नाम थे और अब इस अंक पर युजी चहल भी पहुंच गए हैं। ऐसे में अगले मैच में ये खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को भी तोड़कर सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम कर लेगा।

फिलहाल बराबरी पर पहुंच गया है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp