साल 2021 में धोनी बना चुके थे CSK की कप्तानी छोड़ने का मन
कप्तानी छोड़ने की बात धोनी ने 2021 के सीजन में मुझसे की थी-फ्लेमिंग।
अद्यतन - Mar 27, 2022 11:12 am

IPL की शुरूआत से 2 दिन पहले ही धोनी ने सभी को हैरान कर दिया था, जहां उन्होंने एक दम से चेन्नई टीम की कप्तानी को अलविदा कह दिया और बतौर खिलाड़ी खेलने का फैसला लिया। माही के फैन्स उनकी कप्तानी छोड़ने से काफी निराश है, वहीं कल जब टॉस के लिए जडेजा आए तो सभी को काफी अजीब भी लगा। लेकिन क्या आप जानते हैं थाला ने 1 साल पहले यानी की साल 2021 में ही कप्तानी को अलविदा कहने का मन बना लिया था, जिसकी जानकारी CSK के टीम की तरफ से ही आई है।
धोनी शायद पहले ही छोड़ना चाहते थे CSK की कप्तानी!
IPL में इस बार कई खिलाड़ी पहली बार अलग-अलग टीमों की कप्तानी कर रहे हैं, जिसमें से एक नाम सर जडेजा का भी है और वो अब उनके कंधों पर CSK की पूरी जिम्मेदारी है। शायद खुद जडेजा को भी 2 दिन पहले तक नहीं पता था, कि पूरे लीग में अब वो ही टॉस के लिए जाएंगे और टीम के फैसले लेंगे। लेकिन जहां धोनी है वहां अचानक लिए गए फैसले अपने आप आ जाते हैं। भले ही लोगों को माही का ये फैसला अचानक लिया गया लग रहा हो, लेकिन शायद इसकी प्लानिंग 2021 में ही शुरू हो गई थी।
*कप्तानी छोड़ने की बात धोनी ने 2021 के सीजन में मुझसे की थी-फ्लेमिंग।
*स्टीफन फ्लेमिंग बोले-धोनी का प्लान जडेजा को नए सीजन से कप्तानी देना का था।
*साथ ही धोनी ने टीम मैनेजमेंट को पहले ही इस बारे में इशारा कर दिया था-फ्लेमिंग।
*’जडेजा के लिए धोनी का अनुभव काफी काम आने वाला है इस आईपीएल में’।
CSK को पहले ही मैच में मिली हार
वहीं कल हुए KKR के खिलाफ मैच में CSK को हार का सामना करना पड़ा, जिसका कारण था टीम की खराब बल्लेबाजी। पहले खेलते हुए जडेजा की टीम 20 ओवर में सिर्फ 131 रन ही बना पाई और KKR टीम ने 132 के टारगेट को 4 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया।