धोनी ने अचानक से लिया एक नया घर, क्या रांची छोड़ रहे हैं माही? - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी ने अचानक से लिया एक नया घर, क्या रांची छोड़ रहे हैं माही?

महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार पुणे में खरीदा है एक और शानदार घर।

MS Dhoni. (Photo source: Twitter/Chennaiipl)
MS Dhoni. (Photo source: Twitter/Chennaiipl)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खेल के साथ-साथ अपने घर, कार और बाइक्स के लिए काफी मशूहर है, आलीशान घर से लेकर माही की बाइकों का कलेक्शन किसी से छुपा नहीं है। कैप्टन कूल का पूरा परिवार फिलहाल रांची में रहता है, जहां धोनी के गृह नगर में एक शानदार फार्म हाउस बना हुआ है। लेकिन अब जर्सी नंबर 07 ने एक और घर खरीद लिया है, जो रांची से बाहर है।

धोनी ने नए घर के लिए नई जगह को चुना है

धोनी टीम इंडिया से क्रिकेट खेलना छोड़ चुके हैं और वो सिर्फ IPL ही खेलते हैं, लेकिन उसके बाद भी इस पूर्व कप्तान का क्रेज कम नहीं हुआ है। आज भी फैन्स माही की एक झलक के बेताब रहते हैं, वहीं कुछ फैन्स को अलग-अलग राज्य से पैदल चलकर धोनी से मिलने आते हैं। आखिरी बार धोनी टीम इंडिया के साथ दिखे थे, जहां उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में मेंटोर की भूमिका निभाई थी।

*महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार पुणे में खरीदा है एक और शानदार घर।
*पिंपरी चिंचवड़ में रावेत के एस्टाडो प्रेसिडेंशियल सोसाइटी में है माही का घर।
*फिलहाल इस नए घर की कीमत नहीं आई है सभी के सामने।
*पिछले साल धोनी ने मुंबई में भी खरीदा था एक नया घर।

फिर 2022 में CSK से खेलेंगे माही

IPL 2022 के लिए CSK की टीम ने भी अपने 4 प्रमुख खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिसमें सबसे अहम नाम धोनी का है। जो आपको अगले साल भी आपको CSK की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जो फैन्स के लिए किसी उत्सव से कम नहीं हैं। चेन्नई ने रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपए, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपए, वहीं मोईन अली को 8 करोड़ रुपए और रितुराज गायकवाड़ को 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। वहीं अब ऑक्शन के समय चेन्नई सुपर किंग्स के पास 48 करोड़ रुपए शेष रहेंगे और टीम की नजर कई युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ कई अनुभवी खिलाड़ियों पर है।

close whatsapp