धोनी या रोहित- किसके नाम के शोर से टूटा Noise मीटर का कांटा?

धोनी या रोहित- किसके नाम के शोर से टूटा Noise मीटर का कांटा?

सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी थी की धोनी और रोहित में से किस खिलाड़ी के एंट्री पर स्टेडियम में शोर सबसे ज्यादा था।

MI VS CSK (Image source: twitter)
MI VS CSK (Image source: twitter)

आईपीएल के 17वें सीजन का बुखार फैंस के ऊपर चढ़ गया है। फैंस अपने टीमों और खिलाड़ियों को लेकर अपना समर्थन दिखा रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि आईपीएल की बात हो और धोनी का नाम नहीं लिया जाए। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का बहुत बड़ा फैन बेस है। एमएस धोनी की बस एक झलक पाने के लिए लोग पागल हो जाते हैं। फैंस इंतजार करते हैं कि धोनी बस 1 गेंद भी खेलने के लिए फील्ड पर आ जाए। हमें ऐसा ही कुछ माहौल KKR के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान देखने को मिला था।

धोनी की ग्राउंड पर एंट्री होते ही फैन्स ने ऐसा शोर मचाया कि KKR के प्लेयर्स परेशान हो गए थे और यहां तक कि कुछ प्लेयर्स ने अपने कान भी बंद कर लिए थे। धोनी जब बल्लेबाजी के लिए आए तो इस समय नॉइज मीटर में शोर के लेवल ने सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

रोहित शर्मा या धोनी- किसके एंट्री पर टूटा शोर का कांटा?

इस बीच सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी थी कि किस खिलाड़ी के एंट्री पर स्टेडियम में शोर सबसे ज्यादा था। एक फैन ने लिखा कि रोहित शर्मा की एंट्री पर सबसे ज्यादा शोर हुआ है और Dhoni का नंबर उसके बाद आता है। लेकिन स्टार स्पोर्ट्स ने उस यूजर को जवाब देते हुए बताया कि वह किसी भ्रम में है। उन्होंने सबूत दिया कि धोनी ने नॉइज मीटर में भी अपने नाम का डंका बजाया है।

Dhoni के मैदान में आते ही फैंस ने इतनी तेज से धोनी-धोनी के नारे लगाए कि आईपीएल इतिहास के सारे रिकॉर्ड टूट गए। रिकॉर्ड के अनुसार धोनी के RCB के खिलाफ टॉस से पहले मैदान पर आते ही फैंस ने इतना शोर मचाया कि नॉइज 130 डेसीबल तक चला गया जो अब तक का सबसे ज्यादा है। फिर जब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक चौका जड़ा था, तो स्टेडियम में नॉइज 128 डेसीबल तक चला गया था।

 

चेन्नई सुपर किंग्स का अब अगला मुकाबला 14 अप्रैल को वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ है। इस मैच में एक बार फिर नॉइज के सारे रिकॉर्ड टूटने वाले हैं। जाहिर सी बात है- मुंबई, बेंगलुरू और चेन्नई के फैंस अपनी टीम को अलग लेवल पर सपोर्ट करने हैं। ऐसे में इस मैच में जब दोनों टीमों के फैंस आपस में भिड़ेंगे तो शोर अलग ही लेवल पर होगा।

close whatsapp