आखिर धोनी ने अपने संन्यास का एलान करने के साथ दीपक चाहर को दी थी क्या सलाह जिसका खुलासा उन्होंने अब किया
दीपक चाहर आईपीएल के इस सीजन में भी चेनई की तरफ से खेलते नजर आयेंगे।
अद्यतन - Feb 22, 2022 6:07 pm

भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर इन दिनों गेंद और बल्ले दोनों से कमाल दिखाते नजर आ रहे हैं। चाहर भारतीय टीम में एक गेंदबाज के रूप में आये थे लेकिन हाल ही में उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है। यही वजह है उन्हें अब टीम इंडिया में एक आलराउंडर के तौर पर देखा जाने लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने इस शानदार खिलाड़ी को रिटेन नहीं किया था उसके बाद चेन्नई को चाहर पर 14 करोड़ रुपए की भारी रकम खर्च करनी पड़ी।
दीपक चाहर ने अपनी बल्लेबाजी का क्रेडिट पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दिया है। दीपक चाहर ने खुलासा किया है कि जब धोनी ने संन्यास लिया था तब उन्होंने तेज गेंदबाज से एक बात कही थी। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान 15 अगस्त 2020 को लिया था। 29 वर्षीय ने बताया कि माही चाहते थे कि वह अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान दें।
“माही भाई ने मुझसे कहा मुझे बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए”- दीपक चाहर
तेज गेंदबाज ने यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्सयारी पर बताया कि धोनी ने उनसे कहा कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। धोनी एक सफल कप्तान होने के साथ-साथ खिलाड़ियों के प्रदर्शन को पहचाने और मार्गदर्शक के रूप में भी जाने जाते है। चाहर के मुताबिक धोनी कहा कि अभी उन्हें बल्ले से बहुत कुछ खास करना है। दीपक चाहर पॉवरप्ले के दौरान सफल गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं।
29 वर्षीय ने बताया “एक दिन माही भाई ने मुझसे कहा ‘आपने गेंदबाजी के साथ अच्छा काम किया है लेकिन अपनी बल्लेबाजी को सही नहीं ठहराया है। मुझे लगता है कि आपको ऐसा करना चाहिए।’ उन्होंने मुझे यह बात तब कही जिस दिन उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा की। हम शाम को बैठे-बैठे बातें कर रहे थे।”
उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को लेकर विस्तार में बताया कि “मैं तब से बल्लेबाजी कर रहा हूं जब मैं छोटा था और एक ऑलराउंडर बनने का यह प्रयास तब से ही शुरू हो गया था। 2017-18 में, मैं बेहतर बल्लेबाजी करता था क्योंकि मैं घर पर था और इसलिए मैं बल्लेबाजी का बहुत अभ्यास करता था। मैं गेंदबाजी की तुलना में बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान केंद्रित करता था। एक दिन में आप जितनी गेंदों को फेंकेंगे, उसकी एक सीमा होती है क्योंकि अधिक करने से आपके शरीर पर असर पड़ता है।”