CSK vs RR: 'धोनी की चेन्नई जीतेगी' राजस्थान बनाम चेन्नई मैच को लेकर बोले आकाश चोपड़ा  - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs RR: ‘धोनी की चेन्नई जीतेगी’ राजस्थान बनाम चेन्नई मैच को लेकर बोले आकाश चोपड़ा 

दोनों ही टीमों ने 3 में से 2 मैच जीते हैं।

Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals (Photo Source: Twitter)
Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals (Photo Source: Twitter)

IPL 2023, CSK vs RR: आईपीएल के 16वें सीजन का मैच आज 12 अप्रैल, बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान राॅयल्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि चेन्नई के होम ग्राउंड पर होने वाले इस मैच में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को लगता है कि सीएसके मैच में जीत दर्ज कर सकती है।

गौरतलब है कि आईपीएल के जारी सीजन में अभी तक दोनों टीमों ने खेले गए 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है। लेकिन बेहतर रन रेट के साथ राजस्थान राॅयल्स अंक तालिका में दूसरे स्थान पर हैं। तो वहीं इस मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सीएसके अकंतालिका में पहले स्थान पर पहुंचना चाहेगी।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने इस मैच के प्रिडिक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा- मुझे लगता है कि धोनी की चेन्नई इस मैच को जीत लेगी।

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा- उनका घर (होम ग्राउंड) उनके लिए एक किले के समान है और मुझे लगता है कि वह अपने किले पर टिके रहेंगे। इस मैच में कम से कम 6 बल्लेबाज कैच आउट होंगे। ये विकेट के पीछे हो सकते हैं या सामने, पर कम से कम 6 बल्लेबाज मैच में कैच आउट होते हुए नजर आएंगे।

गौरतलब है कि एम चिदंबरम स्टेडियम में हुए पिछले चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच में 14 में से 12 बल्लेबाज कैच आउट हुए थे। चेन्नई की ओर से मोईन अली तो लखनऊ की ओर से रवि विश्नोई द्वारा शानदार स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली थी।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस मैच में कौनसी टीम जीत दर्ज कर पाती है? लेकिन ये बात तो निश्चित है कि सीएसके को घरेलू परिस्थितियों का फायदा जरूर मिल सकता है।

close whatsapp