छोटे बच्चों से खास लगाव है धोनी का, देखो कैसे इस छोटू फैन का दिन बना दिया
धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में हुआ वायरल।
अद्यतन - May 18, 2024 3:10 pm

धोनी का हर फैन उनके साथ में एक बार तस्वीर लेना चाहता है, तो वहीं कुछ फैन्स ऑटोग्राफ लेने में भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में माही अपने हर एक फैन को खुश करने का प्रयास करते हैं, इस बीच सोशल मीडिया पर थाला का एक नया वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो अपने एक खास फैन के साथ नजर आ रहे हैं।
पुराने दिनों की याद दिला दी धोनी ने इस बार
जी हां, धोनी ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज लंबे बालों के साथ किया था, उस समय भी वो लंबे-लंबे छक्के लगाया करते थे। वहीं इस बार भी माही कुछ ऐसा ही प्रदर्शन कर रहे हैं, साथ ही IPL 2024 में वो फिर से पहले की तरह लंबे बालों में नजर आए हैं। जिसे देख फैन्स को उनके साल 2004 का दौर याद आ गया है, जब उन्होंने टीम इंडिया से अपना डेब्यू किया था और उस समय भी उनके ये ही लुक फैन्स के बीच काफी पसंद किया गया था।
धोनी ने अपने क्यूट फैन को दिया खास गिफ्ट
*धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया की दुनिया में हुआ वायरल।
*वायरल वीडियो में माही अपने एक क्यूट फैन के साथ आ रहे हैं नजर।
*इस दौरान धोनी ने अपने इस छोटू फैन की टी शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ।
*बच्चे ने पहन रखी थी CSK की जर्सी, पीछे था धोनी का नाम और 7 नंबर।
आप बार-बार देखेंगे धोनी के इस वीडियो को
RCB के खिलाफ मैच से पहले की खास तैयारी
माही को लेकर रॉबिन उथप्पा ने दिया था बड़ा बयान
धोनी IPL से संन्यास लेंगे या नहीं, इस सवाल का अभी किसी के पास जबाव नहीं है। इस बीच उनके दोस्त रॉबिन उथप्पा ने एक बड़ा बयान दिया है, रॉबिन ने कहा कि- मुझे नहीं लगता माही का ये आखिरी सीजन है और वो 2025 में भी IPL खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अब देखना अहम होगा की माही क्या फैसला लेते हैं, वैसे वो अपने हर फैसले से सभी को आज तक हैरान करते ही आए हैं।