RCB टीम के होश उड़ाने की तैयारी में हैं धोनी, नेट्स में अभ्यास के दौरान लगाए लंबे-लंबे छक्के
आज Bengaluru में खेला जाएगा RCB बनाम CSK के बीच अहम मुकाबला।
अद्यतन - May 18, 2024 1:08 pm

धोनी की धाकड़ बल्लेबाजी ने इस IPL में एक अलग ही माहौल बना रखा है, जहां CSK टीम का ये पूर्व कप्तान पूरे सीजन सिर्फ चौके-छक्के मारता हुआ नजर आया। ऐसे में अब चेन्नई टीम का सामना RCB से है, वहीं ये मैच प्लेऑफ के लिहाज से काफी अहम है और इसे लेकर माही ने खास तैयारी की है।
18 मई रास आती है विराट कोहली को
भले ही CSK टीम से धोनी छक्कों की बारिश कर रहे हैं, लेकिन RCB टीम से विराट कोहली अपनी खास तारीख पर खास प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। जहां 18 मई के दिन विराट ने कई शानदार पारियां खेली है, ऐसे में टीम के घरेलू मैदान पर एक बार फिर से कोहली का दमदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है इस अहम मैच में। वैसे इस समय विराट ने IPL 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप उनके पास है।
धोनी आज नहीं छोड़ने वाले RCB के गेंदबाजों को!
*आज Bengaluru में खेला जाएगा RCB बनाम CSK के बीच अहम मुकाबला।
*इस अहम मैच से पहले नेट्स में धोनी ने काफी देर तक किया एक खास अभ्यास।
*जहां नेट्स में माही अपनी पुरी लय में मारते हुए नजर आए एक के बाद एक छक्के।
*इस सीजन नीचले क्रम में आकर धोनी ने लगभग हर मैच में की छक्कों की बारिश।
नेट्स में धोनी ने लगाए कुछ ऐसे लंबे-लंबे शॉट्स
इस अहम मैच के लिए पूरी टीम ने की है खास तैयारी
कौन-कौन हुआ प्लेऑफ की रेस से बाहर?
अभी तक IPL 2024 के प्लेऑफ में तीन टीमें आ चुकी है, जहां इस लिस्ट में सबसे पहले KKR का नाम जुड़ा था और फिर राजस्थान के बाद हैदराबाद टीम भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने में सफल रही। ऐसे में मुंबई, गुजरात, पंजाब, दिल्ली और LSG का लीग में सफर खत्म हो गया है, जिसके बाद RCB या CSK में से कोई एक टीम आज प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी। वैसे इस बार IPL 2024 का फाइनल चेन्नई में खेला जाएगा, जहां 26 मई के दिन ये खिताबी जंग आपको देखने को मिलेगी।