वीडियो: कायरन पोलार्ड बने स्पिनर, ऑफ ब्रेक गेंदबाजी से बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड
कायरन पोलार्ड अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी के लिए जाना जाते हैं।
अद्यतन - Mar 1, 2022 4:18 pm

कायरन पोलार्ड वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने वाले बेहतरीन क्रिकेटरों में से एक हैं और दुनिया भर के फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्होंने 22 गज की पिच पर अपनी पावर-हिटिंग क्षमताओं के साथ कुछ शानदार प्रदर्शन किए हैं, अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी के साथ सफलताएं अर्जित की और मैदान पर कुछ लुभावने कैच लपके।
इस बीच त्रिनिडाड टी-10 ब्लास्ट टूर्नामेंट में फैंस को पोलार्ड का अलग अवतार देखने को मिला। पोलार्ड ने इस टूर्नामेंट में ऑफ स्पिन गेंदबाजी की और मजेदार बात यह रही कि उन्हें विकेट भी मिला। पोलार्ड इस टूर्नामेंट में स्कार्लेट आइबस स्कॉर्चर्स की कप्तानी कर रहे हैं। त्रिनिडाड टी-10 ब्लास्ट के तीसरे सीजन में स्कार्लेट आइबस स्कॉर्चर्स और सोका किंग के बीच खेले गए मैच में पोलार्ड की ऑफ स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली।
यह घटना 27 फरवरी को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में स्कारलेट इबिस स्कॉर्चर्स और सोका किंग के बीच खेले गए त्रिनिदाद टी-10 ब्लास्ट 2022 तीसरे मैच में हुई। स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर सोका किंग को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। उनकी टीम ने तेज शुरुआत की और कुछ ही समय में 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया।
यहां देखिए कायरन पोलार्ड की वो स्पिन गेंदबाजी
Kieron Pollard bowling off-spin in the Trinidad T10 Blast.pic.twitter.com/rN0mq04II8
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 28, 2022
पोलार्ड, जो चौथा ओवर कर रहे थे, उन्होंने स्पिन गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह रणनीति टीम के लिए काफी कारगर साबित हुई और विकेटकीपर-बल्लेबाज लियोनार्डो जूलियन उस ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड होकर और पवेलियन को लौट गए। पोलार्ड को इस तरह की गेंदबाजी करते हुए देख फैंस ने तो यह भी कयास लगाना शुरू कर दिया है कि वो आईपीएल 2022 में स्पिन गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं।
पोलार्ड ने मैच में सिर्फ एक ओवर फेंका और 10 के इकॉनमी रेट से एक विकेट लिया। मैच की बात करें तो सोआ किंग ने पहले खेलते हुए 3 विकेट पर 150 रन बनाए थे, जिसमें सुनील नरेन ने 13 गेंद पर 33 रन की पारी खेली, इसके बाद जेसन मोहम्मद 21 गेंद पर 55 रन बनाए जिसने टीम को 150 रन के स्कोर पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई। बाद में स्कार्लेट की टीम 8 ओवर में 3 विकेट पर 80 रन ही बना सकी, दरअसल बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो पाया लेकिन डकवर्थ लुईस नियम के तहत सोआ किंग को 42 रनों से जीत मिल गई।