परिवार ने Dhruv Jurel को मैदान पर किया खूब लाड, वीडियो देख फैन्स के रिएक्शन की आई बाढ़
Dhruv Jurel ने लगाया IPL में अपना पहला अर्धशतक, परिवार था स्टेडियम में मौजूद।
अद्यतन - Apr 28, 2024 11:17 am

कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर युवा बल्लेबाज Dhruv Jurel ने भी LSG के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की थी, जिसके बाद राजस्थान टीम ने 8वीं जीत अपने नाम की। वहीं इस जीत में आया ध्रुव का अर्धशतक काफी ज्यादा खास था और उससे ज्यादा खास मैच के बाद का नजारा था जिसका वीडियो अब काफी पसंद किया जा रहा है।
LSG बनाम RR मैच में क्या-क्या हुआ?
LSG टीम राजस्थान से पिछली हार का बदला लेने उतरी थी, लेकिन केएल की सेना ऐसा करने में नाकाम रही। पहले खेलते हुए LSG टीम ने 196 रन बनाए, इस दौरान केएल राहुल ने 76 और दीपक हुड्डा ने 50 रनों की पारी खेली। जिसके जवाब में राजस्थान टीम ने टारगेट को आसानी से चेज कर लिया, RR के लिए कप्तान संजू ने नाबाद 71 तो Dhruv Jurel ने नाबाद 52 रन बनाए और राजस्थान ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम कर लिया। जिसके बाद इस टीम के खाते में 16 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में जाना टीम का पक्का हो चुका है।
बेटे Dhruv Jurel को परिवार ने दिया मैदान पर खूब प्यार
*Dhruv Jurel ने लगाया IPL में अपना पहला अर्धशतक, परिवार था स्टेडियम में मौजूद।
*वहीं इस मैच के बाद ध्रुव का परिवार आया मैदान के अंदर, बेटे को लगाया सभी ने गले।
*अब बल्लेबाज का ये वीडियो हो रहा है सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ही वायरल।
*ध्रुव ने खुद की तस्वीर की मैच के बाद पोस्ट, साथ ही अपने पिता के लिए लिखा कैप्शन।
Dhruv Jurel का ये वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा वायरल
एक नजर बल्लेबाज के सोशल मीडिया पोस्ट पर
आज होगा IPL का सुपर संडे
वहीं आज भी IPL 2024 में दो मुकाबले खेले जाएंगे, जहां सुपर संडे के दिन पहला मैच RCB बनाम GT का होगा और ये मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। तो दूसरा मुकाबले में लगातार दो मैच हार चुकी CSK टीम का सामना SRH से होने जा रहा है और ये मुकाबला 7:30 बजे से चेन्नई में खेला जाएगा।