खास दोस्त Dhruv Jurel के लिए काफी खुश हैं रिंकू सिंह, पोस्ट के जरिए बरसाया प्यार
Dhruv Jurel को लेकर रिंकू सिंह ने खास पोस्ट किया है शेयर।
अद्यतन - Feb 25, 2024 2:26 pm

इस समय क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया पर Dhruv Jurel छाए हुए हैं, जहां इस खिलाड़ी ने अपने करियर के दूसरे टेस्ट मैच में खुद को साबित कर दिखाया है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी रांची टेस्ट मैच में जुरेल ने अपनी बल्लेबाज का जलवा दिखाया, इस बीच उनके दोस्त रिंकू सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
शतक नहीं बना पाए Dhruv Jurel
राजकोट में Dhruv Jurel ने टीम इंडिया से अपना टेस्ट डेब्यू किया था, इस दौरान उन्होंने पहली पारी में टीम इंडिया के लिए 46 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी, जिसके बाद अब रांची टेस्ट में ध्रुव के बल्ले का धमाका देखने को मिला है। जहां ये खिलाड़ी भले ही अपने शतक से चूक गया हो, लेकिन इस दौरान जुरेल ने तेज अंदाज में 90 रनों की पारी खेली और फिर वो बोल्ड हो गए। वहीं शतक पूरा ना होने का मलाल बल्लेबाज के चेहरे पर साफ देखने को मिल रहा था।
Dhruv Jurel के लिए बहुत खुश हैं रिंकू सिंह
*Dhruv Jurel को लेकर रिंकू सिंह ने खास पोस्ट किया है शेयर।
*इस तस्वीर में रिंकू सिंह नजर आ रहे हैं ध्रुव जुरेल के साथ में।
*तस्वीर से ज्यादा रिंकू का कैप्शन हुआ इंस्टा पर वायरल।
*कैप्शन में लिखा- भाई, सपने साकार करने का समय आ गया है।
रिंकू सिंह का सोशल मीडिया पोस्ट Dhruv Jurel के लिए
आज 22 गज पर अपना पराक्रम दिखाया है जुरेल ने
डेब्यू के दौरान नहीं हुई थी ज्यादा बाद
जी हां, राजकोट में ध्रुव के अलावा सरफराज खान ने भी अपना टेस्ट डेब्यू किया था, इस दौरान मीडिया में सिर्फ और सिर्फ सरफराज के डेब्यू की बात हो रही थी। जिसे लेकर फैन्स और कई पूर्व क्रिकेटर नाराज थे, लेकिन अब वक्त बदला है और हर कोई जुरेल के प्रदर्शन की बात कर रहा है क्रिकेट जगत में। दूसरी ओर ये खिलाड़ी IPL में राजस्थान टीम से खेलते है और घरेलू टीम उनकी यूपी है। साथ ही ये खिलाड़ी टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला चुका है।