विकेटकीपर दिनेश कार्तिक तो भयंकर अभ्यास कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया में - क्रिकट्रैकर हिंदी

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक तो भयंकर अभ्यास कर रहे हैं ऑस्ट्रेलिया में

टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है एक वीडियो।

Dinesh Karthik (image Credit- Instagram)
Dinesh Karthik (image Credit- Instagram)

कुछ ही दिनों में शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर दिनेश कार्तिक काफी उत्साहित हैं, ये वर्ल्ड कप कार्तिक के लिए काफी ज्यादा खास रहने वाला है और वो टीम इंडिया के लिए जीत की कहानी लिखने की पूरी कोशिश करेंगे। इस बीच कार्तिक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनका अलग ही रूप दिख रहा है।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक पर होगी सबसे अहम जिम्मेदारी

टी-20 प्रारूप में आखिरी ओवर काफी अहम होते हैं, ऐसे में विकेटकीपर दिनेश कार्तिक इन आखिरी ओवर्स में बतौर फिनिशर खेलने उतरेंगे और कम गेंदों पर ज्यादा रन बनाने पर फोकस करेंगे। इस साल हुए IPL में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया था और वो काफी सफल रहे थे।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक का बल्लेबाजी अभ्यास डरा रहा है!

*टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है एक वीडियो।
*वीडियो में सभी खिलाड़ी नेट्स में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*विकेटकीपर दिनेश कार्तिक लगा रहे हैं बल्लेबाजी अभ्यास में लंबे-लंबे शॉट्स।
*आखिर के ओवर्स में दमदार बल्लेबाजी का अभ्यास करने में लगे हैं कार्तिक।

विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने लगाए लंबे-लंबे शॉट्स

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अभ्यास मैच के बाद डाला था ये वाला पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

IPL ने बदल दी पूरी कहानी इस खिलाड़ी के लिए

जी हां, कार्तिक के लिए इस साल का IPL वरदान साबित हुआ, इस खिलाड़ी ने RCB के लिए खेलते हुए फिनिशर का रोल निभाया और फिर टीम इंडिया में अपनी जगह बना ली। वहीं कार्तिक के कारण इस बार संजू सैमसन और इशान किशन को जगह नहीं मिली है।

close whatsapp