ज्यादा दिनों तक क्रिकेट से दूर नहीं रह सकते दिनेश कार्तिक, कप्तान रोहित का लेने पहुंचे इंटरव्यू
दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
अद्यतन - Jan 25, 2024 6:00 pm

विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के बाद, इंग्लिश कमेंट्री में अपनी छाप छोड़ी है। जहां कैमरे के आगे इस खिलाड़ी का अलग ही रूप नजर आता है, साथ ही कार्तिक साथी खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी लते हैं जिसे फैन्स खासा पसंद कर करते हैं। इस बीच इस खिलाड़ी ने अपनी कुछ तस्वीर पोस्ट की है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
हाल ही में नए घर का पोस्ट किया था शेयर
क्रिकेट के साथ-साथ दिनेश कार्तिक अपनी निजी जीवन से जुड़े पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, ऐसा ही एक पोस्ट उन्होंने हाल ही में शेयर किया था। इस पोस्ट ने कार्तिक ने अपने नए घर से जुड़ी तस्वीरें डाली थी और गृह प्रवेश की पूजा दिखाई थी, वैसे कार्तिक टीम इंडिया से आखिरी बार साल 2022 में खेलते हुए नजर आए थे।
दिनेश कार्तिक क्रिकेट से कभी दूर रह सकते हैं क्या?
*दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है।
*इन तस्वीरों में कार्तिक रोहित और बेन स्टोक्स के साथ में आ रहे हैं नजर।
*JIO CINEMA के लिए दोनों का इंटरव्यू लेने पहुंचा था ये खिलाड़ी।
*इस दौरान दिनेश ने दोनों कप्तानों से की काफी देर तक बातचीत।
कप्तान रोहित और स्टोक्स के साथ दिनेश कार्तिक का सोशल मीडिया पोस्ट
एक नजर कार्तिक की इन तस्वीरों पर भी डालते हैं
कप्तान रोहित ने कार्तिक को क्या-क्या बताया?
वहीं कार्तिक से खास बातचीत में रोहित ने कई मुद्दों पर बात की, इस दौरान हिटमैन ने कहा कि टीम की कप्तानी करना मुश्किल होता है लेकिन सम्मान वाली बात होती है। रोहित ने आगे बोलते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ अश्विन और जडेजा अहम हथियार होंगे और युवा बल्लेबाजों से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हिटमैन ने कार्तिक से बातचीत करते हुए कहा कि 2019 वर्ल्ड कप में मैंने 5 शतक लगाए थे, लेकिन क्या हुआ हम हार गए और मेरे लिए खुद के रन नहीं टीम का खिताब जीतना जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा WTC हारने का उनको काफी गम था।