रॉकी भाई के साथ ली दिनेश कार्तिक ने तस्वीर, तो इंस्टाग्राम की दुनिया में लग गई आग! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रॉकी भाई के साथ ली दिनेश कार्तिक ने तस्वीर, तो इंस्टाग्राम की दुनिया में लग गई आग!

विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की एक तस्वीर हुई काफी वायरल।

Yash And Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)
Yash And Dinesh Karthik (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के खिलाड़ियों में भी फिल्मों का क्रेज है, जहां इस लिस्ट में दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल है और टीम इंडिया का ये विकेटकीपर-बल्लेबाज साउथ की फिल्मों को ज्यादा पसंद करता है। दूसरी ओर कार्तिक की एक तस्वीर ने इंस्टाग्राम की दुनिया में आग लगी दी है और फैन्स को ये तस्वीर काफी पसंद आई है।

क्रिकेट छोड़ फिर से कमेंट्री की दुनिया में आए दिनेश कार्तिक

जी हां, दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया से आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेला था, जिसके बाद से उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई है। इस बीच इंडिया-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कार्तिक ने एक बार फिर से कमेंट्री की दुनिया में कदम रख लिया है, जहां वो अंग्रेजी की कमेंट्री कर रहे हैं टेस्ट सीरीज के लिए।

दिनेश कार्तिक की इस तस्वीर पर आ गए कुछ देर में लाखों लाइक्स

*विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की एक तस्वीर हुई काफी वायरल।
*तस्वीर को कार्तिक ने खुद किया था पोस्ट, साथ में थे KGF एक्टर यश।
*स्टालिश तस्वीर शेयर करते हुए दिनेश ने लिखा- सलाम रॉकी भाई।
*कुछ दी देर में ही इस तस्वीर पर आ गए हैं अभी तक कई लाखों लाइक्स।

रॉकी भाई के साथ दिनेश कार्तिक की ये वायरल हुई तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

हार्दिक पांड्या की शादी में भी पहुंचा था ये खिलाड़ी

हाल ही में टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने उदयपुर में शादी की थी, जहांं शादी के सभी कार्यक्रमों में दिनेश कार्तिक पहुंचे थे और तस्वीरें भी शेयर की थी।

शादी से जुड़ी कुछ तस्वीर की कार्तिक ने पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

close whatsapp