IND vs AUS: 'उसने निराशाजनक गेंदबाजी की....'- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ‘उसने निराशाजनक गेंदबाजी की….’- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं दिनेश कार्तिक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अश्विन ने 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

Ravichandran Ashwin Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते तीसरे ही दिन में मेहमान पर शिकंजा कस 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली है। दूसरा दिन भारत के पक्ष में नहीं था लेकिन तीसरे दिन स्पिनर जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को परास्त करते हुए 113 रनों पर ऑल आउट कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन ने दूसरे मैच में 6 विकेट अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया को झटका दिया, लेकिन दिनेश कार्तिक का मानना है कि अश्विन आज अपनी गेंदबाजी से खुश नहीं होंगे। दरअसल आज अश्विन ने काफी सारी फुल लेंथ गेंद डाली।

 दिनेश कार्तिक ने अश्विन की गेंदबाजी को लेकर दिया यह बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन में भारतीय गेंदबाज विकेट चटकाने और दबाव बनाने में असफल हो रहे थे। दूसरे दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे। दिनेश कार्तिक ने अश्विन के दूसरे दिन के गेंदबाजी में प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा कि अश्विन अपने प्रदर्शन से खुश नहीं है।

दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आज रविचंद्रन अश्विन ने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे वह काफी निराश होंगे। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उसने काफी अच्छी गेंदबाजी की। उसने कहीं न कहीं सोचा था कि वह ट्रैविस हेड को आउट कर सकता है। लेकिन हेड ने बाहर कदम रखा और क्रिज का इस्तेमाल किया। अश्विन उनमें से हैं जो निश्चित रूप से कल ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। लेकिन एक चीज जो उन्हें करने की जरूरत हैं वह है लंबाई कम करना।’

अक्षर पटेल की बल्लेबाजी पर कार्तिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

भारत के पहली इनिंग में दबाव के क्षण में अक्षर पटेल और अश्विन के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई थी। अक्षर पटेल ने 115 गेंदो का सामना करते हुए 74 रनों की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने अक्षर पटेल के बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘हमने देखा है वह गेंद से शुरूआत से ही काफी ज्यादा अच्छा है। लेकिन पिछले 3 मैचों में उसने शानदार बल्लेबाजी करके दिखाई है। मुझे नहीं पता क्या उसकी शादी ने उसकी मदद की है इसका जवाब वहीं बता सकता है।’

close whatsapp