दिनेश कार्तिक खुद टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन अर्शदीप सिंह को ज्ञान पूरा दे रहे हैं
श्रीलंका ने भारत को दूसरे टी-20 मुकाबले में 16 रन से मात दी।
अद्यतन - जनवरी 6, 2023 11:21 पूर्वाह्न

भारतीय टीम के बेहतरीन तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का समर्थन मिला है। बता दें, 5 जनवरी को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 16 रन से मात दी थी। इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने मात्र 2 ओवर फेंकें जिसमें उन्होंने 37 रन लुटाए।
अर्शदीप सिंह ने इन 2 ओवरों में कुल 5 नो बॉल फेंकी। यही नहीं उन्होंने अपने पहले ओवर में लगातार 3 नो बॉल फेंकी। इस खराब गेंदबाजी की वजह से कप्तान हार्दिक पांड्या के ऊपर भी काफी दबाव आ गया। बता दें, अर्शदीप सिंह पहले भारतीय गेंदबाज हैं जिन्होंने टी-20 प्रारूप में तीन लगातार नो बॉल फेंकी हैं।
अर्शदीप सिंह ने अपने दूसरे ओवर में 2 और नो बॉल फेंकी। उनकी इस खराब गेंदबाजी के चलते श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 206 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज की इस गेंदबाजी को देखते हुए दिनेश कार्तिक ने ट्विटर में ट्वीट करते हुए उनका साथ दिया।
ये रहा दिनेश कार्तिक का ट्वीट:
You've got to feel for Arshdeep Singh , just lack of match practice .
It's never easy #INDvsSL
— DK (@DineshKarthik) January 5, 2023
दिनेश कार्तिक ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘अर्शदीप सिंह के लिए आप लोग काफी बुरा मान रहे होंगे। लगातार मैच ना खेल पाने की वजह से उन्हें इन समस्याओं का सामना करना पड़ा। यह कभी भी इतना आसान नहीं होता है।’
मुकाबले की बात की जाए तो श्रीलंका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने 31 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली जबकि कप्तान दासुन शानाका ने 22 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।
भारत की ओर से उमरान मलिक ने 4 ओवर में 48 रन देकर दो विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। युजवेंद्र चहल ने 1 विकेट हासिल किया।
जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई। टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाए जबकि अक्षर पटेल ने 71 गेंदों में तीन चौके और 6 छक्कों की मदद से 65 रन की बहुमूल्य पारी खेली।
अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला 7 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट में खेला जाएगा।