दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत किसे मिलेगा पाकिस्तान के खिलाफ मौका? - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत किसे मिलेगा पाकिस्तान के खिलाफ मौका?

टी-20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को है भारत का सामना होगा पाकिस्तान से।

Dinesh Karthik And Rishabh Pant
Dinesh Karthik And Rishabh Pant

23 अक्टूबर से टीम इंडिया का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में सफर शुरू हो जाएगा, लेकिन इससे पहले सवाल है दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर। सवाल ये है कि इन दोनों में से पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में किसे मौका मिलेगा, शायद इस सवाल का जवाब तो अभी कप्तान रोहित और कोच राहुल द्रविड़ के पास भी नहीं होगा।

दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत दोनों ही हैं धमेदार बल्लेबाज

टी-20 प्रारूप में हमेशा ऐसा बल्लेबाज चाहिए होता है जो कम गेंदों में रनों की बारिश कर दे, ये काम दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को बहुत अच्छी तरह करना आता है। लेकिन अब देखना अहम होगा कि दोनों खिलाड़ियों में से किसे पहले मैच में मौका मिलता है।

पाकिस्तान की नाक में कौन दम करेगा ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक?

*टी-20 वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को है भारत का सामना होगा पाकिस्तान से।
*दिनेश कार्तिक को उनके अनुभव के चलते रखा जा सकता है पंत से आगे।
*बल्लेबाज के तौर ऋषभ पंत के पिछले कुछ टी-20 मैच नहीं रहे अच्छे।
*लेकिन पंत बीच के क्रम में आकर विस्फोटक पारी खेलने का रखते हैं दम।

हर दिन टीम इंडिया बना रही है नई रणनीति

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

ऐसे कैसे जीतेगी टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप?

टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टीम से 2 मैच खेले हैं, पहले मैच में टीम को जीत मिली और आज हुए मैच टीम इंडिया शर्मनाक तरीके से हार गई। जिसके बाद टीम की बल्लेबाजी पर काफी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभ्यास मैच के स्कोरकार्ड पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp