3 खिलाड़ी जो पिछले T20 World Cup में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इस बार नहीं चुने गए
2 जून 2024 से शुरू हो रहा है टी20 वर्ल्ड कप
अद्यतन - अप्रैल 30, 2024 6:23 अपराह्न

जारी IPL 2024 के बाद ठीक बाद बहुप्रतीक्षित टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत होने जा रही है। बता दें कि इस बार यह मल्टीनेशन टूर्नामेंट 2 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।
तो वहीं इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा हो चुकी है। बता दें कि आज बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा सोशल मीडिया के माध्यम से की है। इस टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा थे। साथ ही कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका चयन इस बार नहीं हुआ है।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको ऐसे ही 3 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो पिछले T20 World Cup में टीम इंडिया का हिस्सा थे, लेकिन इस बार नहीं चुने गए। तो चलिए शुरू करते हैं:
1. दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik)

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी 2022 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। आईपीएल में 2022 में कमाल के प्रदर्शन और फिनिशंग पारियों के चलते उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाई थी।
लेकिन अब 2024 टी20 वर्ल्ड कप में वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। हालांकि, पिछले टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। खेले गए 4 मैचों में वह सिर्फ 14 रन ही बना पाए थे।