टीम इंडिया में वापसी करते ही इमोशनल हो गए दिनेश कार्तिक - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी करते ही इमोशनल हो गए दिनेश कार्तिक

टीम इंडिया में वापसी के बाद कार्तिक ने पोस्ट किया साझा।

Virat Kohli and Dinesh Karthik
Virat Kohli and Dinesh Karthik. (Photo by Cameron Spencer/Getty Images)

IPL 2022 में दिनेश कार्तिक के बल्ले की धाक देखने को मिली है, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उनका चयन टीम इंडिया में हो जाएगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही । साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दिनेश कार्तिक की सालों बाद टीम इंडिया में एंट्री हो गई।

वापसी को लेकर खुद ही बयान दिए जा रहे थे दिनेश कार्तिक

IPL के हर मैच के बाद कार्तिक का बयान सामने आता था, जिसमें वो वापसी को लेकर बोलते थे। साथ ही दिनेश कार्तिक कई बार ये बोल चुके थे कि, वो टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका को निभा सकते हैं और उनमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है।

सोशल मीडिया पर भावुक हुआ ये खिलाड़ी

*टीम इंडिया में वापसी के बाद कार्तिक ने पोस्ट किया साझा।
*पोस्ट में दिनेश कार्तिक ने पहन रखी है टीम इंडिया की जर्सी।
*तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है एक जोरदार कैप्शन।
*कार्तिक ने लिखा- खुद पर भरोसा रखोगे,तो सब कुछ हो जाएगा।

ये है दिनेश कार्तिक की पोस्ट

कब खेला था टीम इंडिया से आखिरी मैच?

कार्तिक ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था, वहीं आखिरी बार वो वनडे और टी-20 की जर्सी में साल 2019 में दिखाई दिए थे।

IPL 2022 में कैसा रहा प्रदर्शन

इस खिलाड़ी ने लीग स्टेज के सभी 14 मैच खेलें हैं और उनमें 287 रन बनाए 1 अर्धशतक की मदद से, वहीं कार्तिक ने इस बार जितने भी रन बनाए हैं वो काफी तेज अंदाज में बनाए हैं।

टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

केएल राहुल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान, विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।

close whatsapp