कप्तान डेविड वॉर्नर से ज्यादा दिल्ली के उपकप्तान अक्षर पटेल टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तान डेविड वॉर्नर से ज्यादा दिल्ली के उपकप्तान अक्षर पटेल टीम के प्रदर्शन से नाराज हैं

दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के 16वें सीजन के पहले दो मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है।

Axar Patel (Photo Source: Twitter)
Axar Patel (Photo Source: Twitter)

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। चोटिल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर दिल्ली टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन पिछले दोनों ही मुकाबलों में वॉर्नर की रणनीति फेल होती हुई नजर आई है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने जैसे तैसे 162 रन बनाए थे। डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन की नाबाद 62 रनों की पारी के चलते जीत हासिल की। दिल्ली कैपिटल्स के दो लगातार हार के बाद टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल बड़ा बयान देते हुए नजर आए।

हमें अपने खेल पर ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है-अक्षर पटेल

पिछले कुछ सालों से आईपीएल कोरोना के बंदिशो के चलते आयोजित किए गए थे। चार साल बाद टीमें अपने होम ग्राउंड पर मैच खेल रही है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को अपने होम ग्राउंड के पहले मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा।

दिल्ली कैपिटल्स के उप-कप्तान अक्षर पटेल ने गुजरात टाइटंस से हार के बाद कहा, ‘यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि हम हारने वाले पक्ष की तरफ हैं। लेकिन लंबे समय बाद फैंस के बीच में खेलकर काफी ज्यादा अच्छा महसूस हो रहा है। उम्मीद है कि फैंस ने मैच का मजा लिया होगा। उम्मीद करेंगे कि हम अपने अगले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाए।’

अक्षर पटेल ने आगे बात करते हुए इस बात पर भी प्रकाश डाला कि, टूर्नामेंट की शुरूआत अभी हुई है। इसलिए टीम को अपने गेम में ज्यादा बदलाव करने की जरूरत नहीं है। टीम लंबे समय बाद साथ में खेल रही है इसलिए सभी को एक साथ आने में समय लगता है।

ऋषभ पंत को लेकर अक्षर पटेल ने कही यह बात

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में अक्षर पटेल एक हाथ से छक्का मारते हुए नजर आए। अक्षर पटेल ने खुलासा किया कि ऋषभ पंत से उन्होंने इस तरह का शॉट सीखा है। ऋषभ पंत की वापसी की कामना करते हुए अक्षर पटेल ने कहा, ‘ऋषभ पंत से मिलकर अच्छा लगा। गुजरात टीम के खिलाड़ी भी उनसे मिलने ड्रेसिंग रूम में आए थे। उम्मीद रहेगी की वह जल्दी रिकवर हो और कोटला में वापसी करें। ताकि हम दोनों एक साथ एक हाथ से छक्के लगा सके।’

close whatsapp