IND vs AUS: ‘ये बहुत निराशाजनक है…’- WTC फाइनल में भारत की शर्मनाक हार से काफी ज्यादा दुखी हैं अश्विन
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 209 रनों से हार झेलनी पड़ी।
अद्यतन - जून 12, 2023 1:00 अपराह्न

भारत ने पिछली आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी, तब से लेकर अब तक आईसीसी ट्रॉफी का सूखा टीम इंडिया के जारी है। भारत को पिछले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। और इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ WTC फाइनल प्लेइंग 11 में नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं मिली थी, मैनेजमेंट द्वारा लिए गए इस फैसले ने कई सवाल भी खड़े किए। जिस पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए नाराजगी व्यक्त की है। इस बीच WTC फाइनल में टीम इंडिया के हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा बयान दिया हैं।
पहले स्थान पर आने के लिए एक अच्छा प्रयास था- अश्विन
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने WTC फाइनल में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 469 रन बोर्ड पर लगाए थे। टीम इंडिया पहली पारी में 296 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 270 रनों पर दूसरी पारी घोषित कर भारत को 444 रनों का लक्ष्य दिया। भारत ने तीसरे दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बना लिए थे।
विराट कोहली (44 रन) और अजिंक्य रहाणे (20 रन) पर क्रीज पर मौजूद थे। लेकिन पांचवें दिन की शुरूआत में ही विराट कोहली ने (49 रन) और अजिंक्य रहाणे ने (46 रन) पर विकेट गंवा दिया। जिसके बाद भारत की उम्मीदें खत्म हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 234 रनों पर ऑलआउट हो गई।
इस हार के बाद रविचंद्रन अश्विन ने ट्वीटर पर लिखा, ‘इस WTC फाइनल को जीतने और टेस्ट क्रिकेट के इस चक्र को समाप्त करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई। चीजों का गलत पक्ष पर समाप्त होना निराशाजनक है, लेकिन फिर भी पिछले 2 वर्षों में पहले स्थान पर आने के लिए यह एक महान प्रयास था।’
Congratulations Australia on winning this #WTCFinal and closing out this cycle of test cricket. It is disappointing to end up on the wrong side of things, nevertheless it was a great effort over the last 2 years or so to get here in the first place.
Amidst all the chaos and…
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) June 11, 2023
अश्विन ने आगे लिखा, ‘मुझे लगता है कि इस चक्र में खेलने वाले मेरे सभी साथियों और सबसे महत्वपूर्ण कोचिंग और सहायक स्टॉफ को धन्यवाद देना महत्वपूर्ण है। जो हमारे लिए लिए एक चट्टान की तरह खड़े रहे हैं।’