पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर्स सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका

यदि बेन ड्वारशुइस को तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो यह उनके लिए काफी बड़ा मौका होगा।

Kane Richardson of Australia
Kane Richardson of Australia. (Photo by Scott Barbour/Getty Images)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद दोनों ही टीमों के बीच में 3 वनडे और 1 टी-20 मैच की सीरीज भी खेली जाएगी। जिसको लेकर मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन अब उसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन हैम्सट्रिंग इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

जिसके बाद उनकी जगह पर न्यू साउथ वेल्स के बांए हाथ के तेज गेंदबाज बेन बेन ड्वारशुइस को शामिल किया गया है। केन के बाहर हो जाने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम इस लिमिटेड ओवर्स सीरीज में सबसे अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान पर उतरेगी। बेन ड्वारशुइस को अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव हासिल नहीं है, हालांकि वह बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स टीम के लिए खेलते हैं।

वहीं साल 2017-18 में बेन ड्वारशुइस एक त्रिकोणीय सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं बेन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेलने का अनुभव हासिल है। यदि बेन ड्वारशुइस को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलता है, तो लिस्ट-ए क्रिकेट में काफी अनुभव हासिल करने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला कदम रखेंगे।

इस लिमिटेड ओवर्स सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान जेसन बेरनड्रॉफ, सीन एबॉट संभालेंगे वहीं इसके अलावा टीम के पास नाथन एलिस और ऑलराउंडप मिचल मार्श, कैमरुन ग्रीन और मार्कस स्टोइनिस का विकल्प भी मौजूद होगा।

रिचर्डसन की चोट अधिक गंभीर नहीं है

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी तरफ से केन रिचर्डसन को लेकर जारी किए गए एक बयान में कहा कि, उनकी चोट अधिक गंभीर नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में खेले जाने वाले 4 मैचों को देखते हुए हमने उन्हें ना भेजने का फैसला किया है।

ऑस्ट्रेलियाई लिमिटेड ओवर्स कप्तान आरोन फिंच ने अपनी टीम को लेकर दिए बयान में कहा कि, एक चीज जो हमें मदद करेगी वह यह कि इन सभी खिलाड़ियों ने काफी सारा टी-20 क्रिकेट खेला है। भले ही वह अनुभवहीन हों लेकिन मुझे विश्वास है कि टी-20 क्रिकेट खेलने उन्हें काफी मदद मिली है। हमारे पास इस सीरीज के लिए काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का ग्रुप मौजूद है।

close whatsapp