आईपीएल 2023: डिज्नी स्टार ने आईपीएल में अब तक की सबसे ज्यादा व्यूवरशिप दर्ज कर रचा इतिहास
डिज्नी स्टार को आईपीएल 2023 मैचों से होने वाली ही रिकॉर्ड-तोड़ कमाई।
अद्यतन - अप्रैल 20, 2023 4:22 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023-27 के आधिकारिक टेलीविजन ब्रॉडकास्टर डिज्नी स्टार ने इस सीजन के पहले 19 मैचों के लिए व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
BARC के अनुसार, 36.9 करोड़ दर्शकों ने डिज्नी स्टार के पहले 19 मैचों के लाइव कवरेज को देखा, जो कि कोविड के दौरान खेले गए आईपीएल के दो संस्करणों का हिसाब लगाने के बाद भी आईपीएल इतिहास में अब तक की सबसे अधिक व्यूवरशिप है।
इसके अलावा, डिज्नी स्टार ने जारी आईपीएल 2023 के पहले 19 मैचों के लाइव कवरेज के लिए 11350 करोड़ (113.5 बिलियन) मिनट का वाच टाइम दर्ज करने का भी दावा किया है। वहीं, आईपीएल 2023 के पहले 19 मैचों के लाइव प्रसारण के लिए पिछले संस्करण की तुलना में डिज्नी स्टार में मैच टीवीआर में 25% की वृद्धि हुई है।
डिज्नी स्टार पर आईपीएल को मिल रहे ढेर सारे दर्शक
डिज्नी स्टार के खेल प्रमुख संजोग गुप्ता ने आधिकारिक बयान में कहा: ‘डिज्नी स्टार पर टाटा आईपीएल 2023 की यह एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग शुरुआत रही है, जिसने पहले 19 मैचों में दर्शकों की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्टार स्पोर्ट्स के #BetterTogether अभियान और वर्ल्ड-क्लास कहानी कहने की क्षमताओं के साथ-साथ करीबी मैचों और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शनों के कारण केवल 19 मैचों में दर्शकों की संख्या पिछले साल पूरे सीजन में दर्ज की गई दर्शकों की संख्या के बेहद करीब पहुंची है।
हमें अलग-अलग उम्र, लिंग और एसईसी में रिकॉर्ड-तोड़ दर्शक मिले रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि टेलीविजन आईपीएल देखने के लिए परिवार/समुदाय के लिए सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन है। हम डिज्नी स्टार के आईपीएल के कवरेज के लिए प्यार और सपोर्ट के लिए प्रशंसकों के शुक्रगुजार हैं। हम मैच देखने के अनुभव को बेहतर बनाने का प्रयास जारी रखेंगे।’
आपको बता दें, स्टार स्पोर्ट्स ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल जैसे कुछ सबसे बड़े क्रिकेट सितारों के साथ एक विशेष प्रोग्रामिंग पहल, ‘स्टार्स ऑन स्टार’ के माध्यम से खेल से परे प्रशंसकों के लिए दिलचस्प कहानियां लेकर आने के लिए साइन किया, जिसने व्यूवरशिप की रिकॉर्ड-तोड़ वृद्धि में अहम भूमिका निभाई है।