अंबाती रायडू याद है ना आपको, एक ट्वीट ने तबाह कर दिया था उनका करियर!
2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर का हुआ था चयन।
अद्यतन - मार्च 6, 2023 12:46 अपराह्न

टीम इंडिया में कई ऐसे बल्लेबाज भी आए जिन्हें उनके टैलेंट के हिसाब से मौका नहीं मिला, इसमें से एक नाम अंबाती रायडू का भी था। जी हां, वो ही अंबाती रायडू तो खेल से ज्यादा अपने गुस्से को लेकर खबरों में रहते थे, इसी गुस्से में उन्होंने एक ट्वीट किया था और उसके बाद उनकी कभी भी टीम में वापसी नहीं हुई।
अंबाती रायडू का कैसा रहा टीम इंडिया के लिए करियर?
टीम इंडिया से पहले अंबाती रायडू को लगातार मौके मिलते रहे, लेकिन फिर अचानक उनके लिए टीम के रास्ते बंद हो गए। रायडू ने अपने करियर में टीम इंडिया की तरफ से 55 वनडे मैच और 6 टी20 मैच खेले थे, वहीं उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल वनडे मैच टीम इंडिया से साल 2019 में खेला था।
टैलेंट की खदान थे अंबाती रायडू, अचानक हुए गायब!
*2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायडू की जगह विजय शंकर का हुआ था चयन।
*उस समय के सेलेक्टरएमएसके प्रसाद ने विजय को बताया था 3D प्लेयर।
*गुस्सा में रायडू ने ट्वीट कर लिखा था-3D चश्मा पहनकर देखूंगा वर्ल्ड कप।
*उसके बाद से इस खिलाड़ी की कभी नहीं हुई टीम इंडिया में फिर से एंट्री ।
अंबाती रायडू के इस ट्वीट से मच गया था काफी ज्यादा बवाल
Just Ordered a new set of 3d glasses to watch the world cup 😉😋..
— ATR (@RayuduAmbati) April 16, 2019
अब IPL में नजर आने वाला है ये बल्लेबाज
दूसरी ओर अंबाती रायडू अब IPL में आपको खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जहां वो एक बार फिर से CSK टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे और ये भी हो सकता है इस साल ये शानदार बल्लेबाज अपने करियर का आखिरी आईपीएल सीजन खेलने वाले हो।