रवि शास्त्री ने बताई कहां हो रही टीम इंडिया से गलती, कहा-वर्ल्ड कप 2011 में हमारे पास गंभीर और युवराज थे लेकिन इस बार टीम में…..
रवि शास्त्री ने कहा कि, दरअसल बाएं हाथ के बल्लेबाज ओपनिंग में होना उतना जरूरी नहीं है, लेकिन टॉप तीन या चार में होना बेहद जरूरी है।
अद्यतन - Jun 27, 2023 4:34 pm

वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का बयान सामने आया है। दरअसल उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया पिछले कुछ सालों से ODI वर्ल्ड कप क्यों नहीं जीत पा रही। साथ ही उन्होंने वर्ल्ड कप 2011 को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल वर्ल्ड कप को शुरू होने में बस कुछ ही महीने रह गए हैं। हालांकि इससे पहले टीम इंडिया वेस्ट इंडीज दौरे पर जाएगी, जहां टी20, ODI और टेस्ट मैच खेलेगी। फिर इसके बाद एशिया कप खेलेगी। लेकिन इससे पहले ही रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम इंडिया के बैटिंग लाइनअप में समस्या है, जिसे ठीक करना बेहद जरुरी है।
एक बाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप आर्डर में कोई फर्क लाएगा?- रवि शास्त्री
बता दें एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में रवि शास्त्री ने कहा कि, यह एक बड़ा चैलेंज साबित होने वाला है। आपको इस मुकाबले को बेहद करीब से देखने की जरूरत है। फॉर्म अच्छा होना बेहद जरूरी है। आपको सही बैलेंस के साथ खेलना होगा। क्या आपको लगता है कि एक बाएं हाथ का बल्लेबाज टॉप आर्डर में कोई फर्क लाएगा? दरअसल इसका ओपनिंग में होना उतना जरूरी नहीं है, लेकिन टॉप तीन या चार में होना बेहद जरूरी है।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, दरअसल आपको उन सभी विकल्पों पर विचार करना होगा। मैं टॉप छह में दो बाएं हाथ के बल्लेबाजों को देखना पसंद करुंगा। उन्होंने कहा कि, साल 2011 में हमारे पास गैतम गंभीर, युवराज सिंह, और सुरेश रैना थे। वहीं बात करें अगर 1974 की तो कालिचरण, फेडरिक, और ल्योड थे और फिर साल 1979 में भी लेफ्ट हैंडेड बैट्समैन थे।
रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, आपके पास विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ईशान किशन और संजू सैमसन हैं, जो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। लेकिन बाएं हाथ बल्लेबाज के तौर पर आपके पास यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा होने चाहिए। दरअसल ऐसे कई लेफ्ट हैंड टैलेंट हैं जो सीनियर प्लेयर को रिप्लेस कर सकते हैं।
यहां पढ़ें: धोनी की एक सलाह ने बदली यशस्वी जायसवाल की जिंदगी