'उसे अगला सचिन मत कहिए' वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

सोशल मीडिया और बाहरी दबाव होंगे वैभव की सबसे बड़ी चुनौती

 Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter - X)
Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर से की जाने लगी है। हालाँकि,कि पूर्व भारतीय विकेटकीपर और मौजूदा RCB बल्लेबाजी कोच दिनेश कार्तिक का मानना है कि इतनी कम उम्र में वैभव पर इस तरह का दबाव डालना सही नहीं होगा।

IPL 2026 में किया शानदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 236 से ज्यादा का रहा है। इतनी कम उम्र में इस तरह की बल्लेबाजी देखकर क्रिकेट जगत में उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और बड़े मंच पर बेखौफ अंदाज ने कई लोगों को युवा सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी। यही वजह है कि सोशल मीडिया और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच उनकी तुलना सचिन से होने लगी है।

कार्तिक ने तुलना से बचने की दी सलाह

दिनेश कार्तिक ने कहा कि वैभव जो कर रहे हैं, वह बेहद खास है, लेकिन उन्हें ‘अगला सचिन’ कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने माना कि सचिन तेंदुलकर ने जिस दौर में क्रिकेट खेला, वह पूरी तरह अलग समय था।

कार्तिक के अनुसार आज के दौर में युवा खिलाड़ियों को मैदान के बाहर भी काफी दबाव झेलना पड़ता है। सोशल मीडिया, लगातार चर्चा और लोगों की उम्मीदें किसी भी युवा खिलाड़ी पर मानसिक असर डाल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि वैभव के पास क्रिकेटिंग टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन असली चुनौती मैदान के बाहर आने वाली चीजों को संभालने की होगी। वैभव सूर्यवंशी के शानदार प्रदर्शन का इनाम उन्हें इंडिया ए टीम में चयन के रूप में मिला है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली ट्राई सीरीज के लिए टीम में जगह दी गई है।

इसके अलावा कई क्रिकेट विशेषज्ञ मानते हैं कि उन्हें जल्द ही भारत की सीनियर टी20 टीम में भी मौका मिल सकता है। वैभव इससे पहले अंडर-19 विश्व कप 2025 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

close whatsapp