उन्होंने रन नहीं बनाए लेकिन वह टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं- शेन बॉन्ड ने कैमरुन ग्रीन को लेकर दिया बड़ा बयान
शेन बॉन्ड ने कहा कि, वह रन नहीं बना सके लेकिन वह अभी भी हमारे टीम के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
अद्यतन - मई 17, 2023 1:53 अपराह्न

आईपीएल 2023 के 63 वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराया। दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मुकाबला बहुत रोमांचक रहा। बता दें टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो उनकी टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ। बता दें पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए।
वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने बेहतरीन शुरुआत की लेकिन फिर रोहित शर्मा, ईशान किशन और टिम डेविड के अलावा किसी ने भी अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। वहीं आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन अपने टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने में असफल रहें।
बाकि मैचों में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है- शेन बॉन्ड
दरअसल लखनऊ के गेंदबाज के आगे कैमरून ग्रीन का बल्ला कुछ खास नहीं चला। वहीं मैच के बाद इस टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कैमरुन ग्रीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल उनका कहना है कि उन्होंने इस मैच में भले ही अच्छा परफॉर्म नहीं किया लेकिन बाकि मैचों में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया है।
शेन बॉन्ड ने कहा कि, अगर आप पिछले कुछ मैचों पर गौर करें तो हमने मैच जीतें हैं और इस दौरान वह सांतवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं। उन्होंने इस क्रम पर बल्लेबाजी कम की है और आज भी कुछ गेंदें ही खेले। वह रन नहीं बना सके लेकिन वह अभी भी हमारे टीम के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह इस सीजन के शुरुआत में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन फिर हमने बाकि खिलाड़ियों खासकर सूर्यकुमार यादव को इस नंबर पर उतारा।
हालांकि मुंबई इंडियंस इस मैच को हारने के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। लेकिन इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में जरूर यह टीम एक पोजीशन नीचे आ गई है। बता दें पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम अब चौथे स्थान पर आ गई है और लखनऊ तीसरे स्थान पर है।