IPL 2022: देखिये वीडियो – जोस बटलर ने मांकडिंग विवाद को लेकर तंज कसते हुए RR में किया आर अश्विन का स्‍वागत, भारतीय स्पिनर ने भी किया पलटवार

RR ने एक वीडियो साझा किया जहां जोस बटलर और आर अश्विन ने एक-दूसरे के लिए दिखाई गर्मजोशी।

Advertisement

R Ashwin and Jos Buttler (Image Source: BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन को 5 करोड़ में खरीदकर अपने टीम में शामिल कर लिया है। जैसे ही आर अश्विन RR में शामिल हुए, वैसे ही फैंस और कई पूर्व खिलाड़ियों, खासकर वीरेंद्र सेहवाग, ने सोशल मीडिया पर जोस बटलर से जुड़े ‘मांकडिंग’ मुद्दे को याद कर खूब मजे लिए है।

Advertisement
Advertisement

दरअसल, IPL 2019 में जब आर अश्विन पंजाब किंग्स (PBKS) का नेतृत्व कर रहे थे, उन्होंने इंग्लैंड और RR के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड़ किया था। जिसके बाद मैदान में दोनों खिलाड़यों के बीच काफी तकरार देखने को मिली थी। बाद में भारतीय ऑफ-स्पिनर को जोस बटलर को मांकड़ करने के लिए काफी नकारात्मक प्रतिक्रियाएं भी झेलनी पड़ी थी।

जोस बटलर ने RR में किया आर अश्विन का स्‍वागत

खैर, अब आर अश्विन और जोस बटलर एक-साथ एक ही टीम RR के लिए आगामी IPL 2022 में खेलने वाले हैं, लेकिन मांकडिंग मुद्दे को लेकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार भारत के स्पिनर के खूब मजे ले रहे हैं। अब तो जोस बटलर ने भी आर अश्विन की टांग खिंच ली हैं।

RR के विकेटकीपर बल्लेबाज ने राजस्‍थान रॉयल्‍स में आर अश्विन का स्‍वागत बड़े ही मजाकिया अंदाज में मांकडिंग मुद्दे पर तंज कसते हुए किया है। RR ने 12 फरवरी को ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जहां जोस बटलर ने भारतीय गेंदबाज का स्‍वागत करते हुए कहा कि “हैलो अश्विन, चिंता मत करो, मैं क्रीज के अंदर हूं।“

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ने आगे कहा वह आर अश्विन को RR के लिए गुलाबी रंग में देखने के लिए, और उनके साथ आगे ड्रेसिंग रूम शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित है।

देखिये यहां जोस बटलर का आर आश्विन के लिए स्पेशल मैसेज

इस वीडियो के बाद RR ने एक और वीडियो साझा किया हैं, जहां आर आश्विन ने कहा वह भी जोस बटलर के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने बेताब हैं। उन्होंने कहा वह युजवेंद्र चहल के साथ गेंदबाजी करने और संजू सेमसन की कप्तानी में RR के लिए IPL 2022 में खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

देखिये यहां आर आश्विन का स्पेशल मैसेज

Advertisement