''कम से कम बहाना तो अच्छा देते''- वेन्यू बदलने की मांग को लेकर अश्विन ने PCB पर साधा निशाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

”कम से कम बहाना तो अच्छा देते”- वेन्यू बदलने की मांग को लेकर अश्विन ने PCB पर साधा निशाना

रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ICC पाकिस्तान के इस अनुरोध पर कुछ खास विचार विमर्श नहीं करना चाहेगी।

Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)
Ravichandran Ashwin (Photo Source: Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप का मुकाबला इस साल अक्टूबर में  खेला जाना है। दरअसल यह टूर्नामेंट इस साल भारत की मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं होने से इसका असर क्रिकेट पर भी दिखने को मिला है। एक ओर जहां इस साल होने वाले एशिया कप के लिए टीम इंडिया पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाना चाहती तो वहीं पाक टीम के कई खिलाड़ी भी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कई तरह के विवादित बयान दे चुके हैं।

वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं, इस बारे में PCB ने अभी तक कुछ भी साफ़ नहीं किया है। लेकिन इस बीच पाकिस्तान ने ICC और BCCI से खास अपील किया है। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग है कि वनडे विश्व कप में उनके दो मैचों का स्थान बदल दिया जाए। दरअसल पाकिस्तान टीम 20 अक्टूबर को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी।

ठीक इसके तीन दिन बाद चेन्नई के चिदम्बरम स्टेडियम में भी अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान अपना दूसरा मैच खेलेगा। लेकिन पाक बोर्ड का कहना है कि, इन दोनों मैचों का स्थान बदल दिया जाए। हालांकि इसके लिए उनके पास कोई मजबूत कारण नहीं है। वहीं इसपर टीम इंडिया के स्पिनर आर अश्विन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ICC पाकिस्तान के इस अनुरोध पर कुछ खास विचार विमर्श नहीं करना चाहेगी- रविचंद्रन अश्विन

बता दें रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ICC पाकिस्तान के इस अनुरोध पर कुछ खास विचार विमर्श नहीं करना चाहेगी। क्योंकि पाकिस्तान बोर्ड ने खेलने के लिए राजी ना होने का जो कारण बताया है, वह स्वीकार करने के लायक नहीं है। दरअसल पाकिस्तान ने अपने आवेदन में यह स्पष्ट कर दिया है कि अगर यह मैच चेन्नई में खेला जाता है तो स्थिति अफगानिस्तान के पक्ष में जाएगी। इसलिए वे चाहते हैं कि इस स्थान को बदल दिया जाए।

उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे लगता है कि ICC इस मामले पर ज्यादा नहीं सोचेगी। दरअसल अगर पाकिस्तान ने कोई सुरक्षा कारण बताया होता तो शायद ये स्थान बदल दिया जाता। सुरक्षा चिंता होने पर ICC कार्रवाई भी करता है। साल 2016 में भारत और पाकिस्तान के बीच T20 वर्ल्ड कप का मैच धर्मशाला में खेला जाना था। लेकिन सुरक्षा कारणों से मैच ईडन गार्डन्स में खेला गया।

close whatsapp