ILT20 वो प्लेटफॉर्म है जहां युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है: वकार यूनुस - क्रिकट्रैकर हिंदी

ILT20 वो प्लेटफॉर्म है जहां युवा खिलाड़ियों को मौका मिलता है: वकार यूनुस

वकार युनुस एक कमेंटेटर के रूप में ILT20 के पहले सीजन से ही इस शानदार टूर्नामेंट का भाग रहे हैं।

Waqar Younis
Waqar Younis. (Photo Source: Twitter)

डीपी वर्ल्ड ILT20 के तीसरे सीजन की शुरुआत 11 जनवरी 2025 से हुई थी। अभी तक इस शानदार टूर्नामेंट में कई धाकड़ खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और तमाम फैंस का दिल जीत लिया है। यही नहीं UAE के युवा खिलाड़ियों ने भी अपने टैलेंट का शानदार तरीके से प्रदर्शन किया है। हाल ही में इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने अपना पक्ष रखा।

वकार यूनुस का मानना है कि आगामी खिलाड़ियों के लिए यह लीग सुनहरा मौका है कि वो अपनी कला दुनिया के सामने रख सके और अंतरराष्ट्रीय स्तर में भी उन्हें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखा जा सके। वकार यूनुस की बात की जाए तो उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 789 विकेट झटके हैं। इस दिग्गज को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। वकार युनुस एक कमेंटेटर के रूप में ILT20 के पहले सीजन से ही इस शानदार टूर्नामेंट का भाग रहे हैं।

Crictracker के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान वकार यूनुस ने कहा कि, ‘टी20 क्रिकेट इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि आपको नहीं पता है कि कल क्या हुआ। ILT20 बहुत अच्छा टूर्नामेंट है। दिन प्रतिदिन यह तेजी से आगे बढ़ रहा है और आप नए चेहरे को भी इसमें देख सकते हैं। कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिनका चेहरा आपने नहीं देखा होगा। यह है वह प्लेटफॉर्म है जहां युवा खिलाड़ियों को मौके मिलते हैं।’

UAE के गेंदबाज बहुत अच्छे हैं: वकार यूनुस

पूर्व तेज गेंदबाज ने आगे कहा कि, ‘फहद खान ने सभी को प्रभावित किया है। पिछले कुछ दिनों में उन्होंने एक ही मैच जीता है लेकिन यह याद रखें कि युवा खिलाड़ी अभी सिर्फ 18 वर्ष के हैं। उन्हें अभी थोड़ा समय लगेगा लेकिन उनके पास गति भी है और उनकी लाइन और लेंथ भी शानदार है। मुझे लगता है कि उनका भविष्य अच्छा होगा। युवा खिलाड़ी के लिए यह काफी बड़ा प्लेटफॉर्म है खासतौर पर UAE के खिलाड़ियों के लिए। उन्हें अपने से सीनियर खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका नहीं मिला है। मुझे लगता है यह बहुत अच्छा सेटअप है।

ILT20 में कई गेंदबाज है। यह कहना मुश्किल है कि कौन से तीन सबसे बेहतर है। लेकिन इस टूर्नामेंट में कई सारे गेंदबाज हैं इसमें कोई भी शक नहीं है। UAE के पास काफी अच्छे गेंदबाज हैं और मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले सालों में उन्हें और भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।’

close whatsapp