रावलपिंडी टेस्ट मैच में पाक खिलाड़ी फवाद आलम के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड तो सोशल मीडिया पर देखने को मिली यह प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

रावलपिंडी टेस्ट मैच में पाक खिलाड़ी फवाद आलम के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड तो सोशल मीडिया पर देखने को मिली यह प्रतिक्रिया

फवाद आलम ने यह अनचाहा रिकॉर्ड पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खत्म हुए रावलपिंडी टेस्ट के दौरान बनाया।

Fawad Alam. (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)
Fawad Alam. (Photo by RANDY BROOKS/AFP via Getty Images)

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी के मैदान पर खेला गया। जिसमें मैच के दौरान पूरी तरह से बल्लेबाजों का ही दम देखने को मिला, जिसके चलते अंत में यह मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। इस पूरे टेस्ट मैच के दौरान कुल 14 विकेट ही 5 दिनों में गिरते हुए देखने को मिले। किसी ने भी रावलपिंडी की पिच को लेकर ऐसी उम्मीद नहीं की थी कि वह पूरी तरह से गेंदबाजों के खिलाफ देखने को मिलेगी।

जहां पाकिस्तान ने इस मैच में 2 बार बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने अपनी पहली पारी को 476 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाते हुए घोषित की वहीं दूसरी पारी में उन्होंने बिना किसी नुकसान पर 252 रन बना दिए थे। इस मुकाबले में जहां पाकिस्तानी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज इमाम उल हक ने मैच की दोनों ही पारियों में शतक लगाया वहीं अब्दुल्ला शफीक और अजहर अली के बल्ले से भी शतक देखने को मिला।

लेकिन इस टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद चर्चा में ऑलराउंडर खिलाड़ी फवाद आलम हैं। जिन्होंने इस मुकाबले में ना तो बल्ले और ना ही गेंद से कोई योगदान दिया वहीं फील्डिंग में भी उन्होंने कोई कैच नहीं पकड़ा। फवाद आलम जो बल्लेबाजी क्रम में नंबर-5 पर खेलते हैं उन्हें इस मुकाबले में मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला जबकि उनसे पहले मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद को तेजी से रन बनाने के लिए भेज दिया गया।

36 साल के फवाद आलम के नाम पर 15 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी दर्ज हैं, लेकिन इस मुकाबले में उन्हें एक ओवर भी गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला। वहीं फील्डिंग के दौरान भी कुछ ऐसा देखने को नहीं मिला जिसमें वह किसी कैच या रन आउट में शामिल हों।

28 सालों में ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बने

पिछले 28 सालों में फवाद आलम पहले ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए जिन्होंने टेस्ट मैच के दौरान बल्ले, गेंद और कैच किसी में भी योगदान नहीं दिया। जिसके बाद जैसे ही यह आंकड़ा सभी के सामने आया तो सोशल मीडिया पर फैंस अपनी तरह से मीम के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए। जहां एक तरफ फैंस के अनुसार उन्हें मैच में कुछ करने का मौका नहीं मिला तो वहीं कुछ फैंस के अनुसार यह एक ड्रीम जॉब की तरह है।

वहीं मैच को लेकर बात की जाए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम अपनी टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन से काफी खुश दिखाई दिए। जिसमें उनके अनुसार इस मैच में काफी सारी सकारात्मक चीजें देखने को मिली। वहीं अपनी टीम के गेंदबाजों की तारीफ भी की जिन्होंने इस कठिन पिच पर एकबार ऑस्ट्रेलिया रो पूरी तरह से समेटने में कामयाबी हासिल की।

यहां पर देखिए फवाद आलम को लेकर सोशल मीडिया पर सभी ने दी क्या प्रतिक्रिया:

close whatsapp