आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल होने वाला है और भी मजेदार, ब्रिटिश की यह पॉप गायिका क्लोजिंग सेरेमनी में बिखेरेंगी अपना जलवा - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल होने वाला है और भी मजेदार, ब्रिटिश की यह पॉप गायिका क्लोजिंग सेरेमनी में बिखेरेंगी अपना जलवा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

Dua Lipa (Pic Source-Twitter)
Dua Lipa (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। तमाम लोग इस शानदार फाइनल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारतीय फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करें और इस बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम करें।

यह फाइनल और भी शानदार होने वाला है। पॉप गायिका Dua Lipa आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करती हुई नजर आएंगी। Dua Lipa काफी प्रसिद्ध पॉप गायिका है जिन्होंने कई शानदार गाने गए हैं। यही नहीं उनके नाम दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। इसी के साथ उन्होंने तीन Grammy और 6 Brit Awards भी जीते हैं। इस बेहतरीन फाइनल मैच को देखने के लिए कई शानदार हस्तियां भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आएंगी।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें Dua Lipa केएल राहुल, शुभमन गिल और न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन के साथ बातचीत करती हुई नजर आ रही है। Dua Lipa ने इस बात का भी खुलासा किया कि वो ‘Physical’ गाना परफॉर्म करेंगी।

शुभमन गिल के सवाल का जवाब देते हुए Dua Lipa ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि यह एक स्पोर्ट्स इवेंट है और मैं Physical गाना गा सकती हूं।’

यह रही वीडियो:

भारत ने इस विश्व कप में अब तक 10 मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज की है। लीग स्टेज के मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। भारत का हर एक खिलाड़ी अपना सर्वश्रेठ खेल दिखा रहा है। ऐसे में फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की टक्कर काफी कांटेदार होने की संभावना है।

Dua Lipa की बात की जाए तो ऐसा कहा जाता है कि दुआ अपने एक परफॉर्मेंस के लिए 5 से 6 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। सिंगर दुआ लीपा ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वार्नर ब्रदर्स रिकॉर्ड्स के साथ एक रिकॉर्ड समझौते पर हस्ताक्षर करके अपने संगीत करियर की शुरुआत की थी। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस को इस वर्ल्ड कप फाइनल में डबल मज़ा आने वाला है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?