Duleep Trophy: कंधे की चोट के कारण सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन टीम से बाहर हुए आवेश खान
दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के सेमीफाइनल मैच में आवेश खान चोटिल हो गए।
अद्यतन - जुलाई 6, 2023 3:38 अपराह्न

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलने वाले गेंदबाज आवेश खान इन दिनों दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के सेमीफाइनल मैच में वह चोटिल हो गए, जिसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर सकें।
बता दें कि अलूर में दिलीप ट्रॉफी 2023 के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने हैं। वहीं सेंट्रल जोन की ओर से खेल रहे आवेश खान ने बुधवार को पहले दिन 11 ओवर डालें। हालांकि, इस मुकाबले में वह चोटिल हो गए, जिसके बाद वह दूसरे दिन मैदान पर गेंदबाजी के लिए नहीं उतरे।
कंधे की चोट के कारण सेमीफाइनल मैच से बाहर हुए आवेश खान
बता दें दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को पहले दिन दाहिने कंधे पर चोट लग गई, जब वह कैच लेने की कोशिश करते समय अपनी टीम के साथी खिलाड़ी रिंकू सिंह से टकरा गए। आवेश खान को दूसरे सत्र में मैदान से बाहर ले जाया गया। जिसके बाद वह मैदान पर नहीं उतरे। वहीं दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले आवेश खान को वार्म-अप प्रैक्टिस करते हुए भी नहीं देखा गया था।
उनके प्रदर्शन की बात करें तो पहले दिन आवेश खान ने 11 ओवर डालें और 26 रन देकर वेस्ट जोन के विकेटकीपर पटेल को आउट किया। वहीं इस मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद, वेस्ट जोन सिर्फ 220 रन ही बना सका, क्योंकि विपक्षी टीम के कप्तान शिवम मावी ने 19.5 ओवर में सिर्फ 43 रन देकर छह विकेट चटकाए। वहीं इसके जवाब में सेंट्रल जोन टीम दूसरे दिन लंच के समय 5 विकेट पर 85 रन ही बनाए।
आवेश खान के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 अच्छा नहीं रहा था। उन्होंने नौ मैचों में 35.38 की औसत और 9.76 की इकोनॉमी से मात्र आठ विकेट लिए। बता दें कि आवेश खान वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज में भी नजर आएंगे। उनका चयन टीम इंडिया में किया गया है।
यहां पढ़ें: नीदरलैंड के विक्रमजीत सिंह ने किया बड़ा खुलासा, बताया 7 नंबर जर्सी के पीछे का राज