Duleep Trophy 2024: इंडिया B की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन शतक लगाकर क्रीज पर है टिके, इंडिया C के गेंदबाजों ने भी दिखाया कमाल का प्रदर्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

Duleep Trophy 2024: इंडिया B की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन शतक लगाकर क्रीज पर है टिके, इंडिया C के गेंदबाजों ने भी दिखाया कमाल का प्रदर्शन

। इस मैच के खेल का तीसरा दिन खत्म हो चुका है और इंडिया B ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 309 रन बना लिए हैं।

Duleep Trophy 2024 (Pic Source-X)
Duleep Trophy 2024 (Pic Source-X)

इस समय दलीप ट्रॉफी 2024 का चौथा मुकाबला इंडिया B और इंडिया C के बीच में खेला जा रहा है। खेल का तीसरा दिन समाप्त होने पर इंडिया B ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट खोकर 309 रन बना लिए हैं। वह अब भी पहली पारी में 216 रनों से पीछे है।

इंडिया B की ओर से अभिमन्यु ईश्वरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 262 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 143* रनों की पारी खेली। वह फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं। वो इंडिया B की ओर से एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंडिया C के गेंदबाजों को परेशान किया हुआ है।

टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने 137 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 70 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद इंडिया B के लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। मुशीर खान बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और एक रन बनाकर आउट हो गए। सरफराज खान ने 16 रन बनाए, जबकि रिंकू सिंह 6 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। नीतीश रेड्डी भी दो रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। वाशिंगटन सुंदर ने 13 रन बनाए, जबकि आर साई किशोर 21 रनों का योगदान दे सके।

अभिमन्यु ईश्वरन के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक राहुल चहर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 31 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 18* रन बना लिए हैं। इंडिया C की ओर से अभी तक अंशुल कंबोज ने 5 विकेट झटक लिए हैं, जबकि मयंक मारकंडे और Vijaykumar Vyshak ने 1-1 विकेट अपने नाम किया है।

अभिमन्यु ईश्वरन बने हुए है इंडिया B की ओर से Lone Warrior

इस मैच में इंडिया C ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 525 रन बनाए थे। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई थी। अब खेल का चौथा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

इंडिया B के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण को खेल के चौथे दिन ज्यादा से ज्यादा रन बनाने होंगे ताकि वो इंडिया C के ऊपर दबाव डाल पाए और इस मैच में अपनी पकड़ बना पाए। वहीं इंडिया C टीम जल्द से जल्द विकेट लेने को देखेगी।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?