श्रेयस अय्यर की बहन भी है सोशल मीडिया सुपरस्टार, बॉलीवुड की हॉट हसीनाओं को देती है टक्कर
इंस्टाग्राम पर हद से ज्यादा एक्टिव रहती हैं Shresta Iyer
अद्यतन - Feb 21, 2024 6:00 pm

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर मैदान के अलावा सोशल मीडिया के भी सुपरस्टार है, वहीं कई इंस्टा के पोस्ट में अय्यर के साथ में उनकी बहन भी नजर आती है। साथ ही अय्यर की बहन भी इंस्टा पर काफी एक्टिव है और उनकी भी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं बल्लेबाज की बहन के बारे में, उनका क्या नाम है और वो क्या करती हैं।
क्या नाम है श्रेयस अय्यर की बहन?
श्रेयस अय्यर क्रिकेट के अलावा डांस के भी दीवाने है, वहीं बल्लेबाज की डांस रील्स में कई बार उनकी बहन भी नजर आती है। अय्यर की बहन का नाम Shresta Iyer है, जो सोशल मीडिया पर खासकर इंस्टा पर काफी अच्छा कंटेंट बनाती है और उनकी रील्स भी फैन्स के बीच खासी वायरल होती है। Shresta Iyer समय-समय पर अपने भाई और टीम इंडिया के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं और कई बार इसे लेकर उन्हें Troll भी किया जाता है।
सोशल मीडिया की स्टार है श्रेयस अय्यर की बहन
*इंस्टाग्राम पर हद से ज्यादा एक्टिव रहती हैं Shresta Iyer
*Shresta Iyer के इंस्टा पर 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
*वहीं Shresta डांसर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं।
*उनकी डांस रील्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है इंस्टा पर।
Shresta Iyer की डांस रील आप लोग भी देखो
श्रेयस के साथ में Shresta Iyer की एक तस्वीर
अय्यर कहां गायब हो गया अब?
इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज का श्रेयस अय्यर भी हिस्सा थे, लेकिन शुरूआत के 2 मैच ये बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहा। जिसके बाद बाकी 3 टेस्ट मैचों के लिए अय्यर को टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया, इस बीच अय्यर ने बोला की वो चोटिल है और रणजी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अब ये बल्लेबाज आपको सीधे IPL खेलते हुए नजर आएगा, अय्यर IPL में KKR टीम के कप्तान है और उन्होंने चोट के कारण साल 2023 का सीजन नहींं खेला था। जिसके बाद नितीश राणा ने टीम की कप्तानी की थी।