Ranji Trophy 2024: क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले मुंबई को लगा बड़ा झटका, दो स्टार प्लेयर हुए बाहर
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मैच खेलेगी मुंबई इंडियंस।
अद्यतन - Feb 21, 2024 9:46 am

रणजी ट्रॉफी 2024 के नॉकआउट मुकाबले शुरू होने से पहले मुंबई की टीम को बड़ा झटका लगा है। ESPNcricinfo की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रेयस अय्यर पीठ की ऐंठन के कारण बड़ौदा के खिलाफ आगामी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। इन-फॉर्म शिवम दुबे, जो मुंबई के लिए इस सीजन एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं, वो 23 फरवरी से घरेलू मैदान पर शुरू होने वाले नॉकआउट गेम में साइड स्ट्रेन के कारण नहीं खेलेंगे।
क्वार्टर फाइनल मैच नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में अभ्यास दौर खेलने वाले अय्यर को दूसरे टेस्ट के बाद पीठ में ऐंठन होने के बाद अंतिम तीन टेस्ट से बाहर होना पड़ा। प्रतिभाशाली बल्लेबाज पहले पीठ की चोट से जूझ रहे थे, जिस वजह से वो IPL 2023 से बाहर हो गए थे और उन्होंने एशिया कप में वापसी की थी। उसके बाद अय्यर ने वनडे वर्ल्ड कप में अपना कौशल दिखाया और 66.25 की प्रभावशाली औसत से 530 रन बनाए।
आईपीएल नजदीक होने के साथ, अय्यर का लक्ष्य अब तेजी से इस चोट से उबरकर आगामी सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का नेतृत्व करना होगा। इस बीच, मुंबई को दुबे की कमी महसूस होगी, जिन्होंने मौजूदा रणजी सीजन में दो शतक और दो अर्धशतक लगाकर टीम में अहम भूमिका निभाई।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर की अनुपस्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और उन्हें घरेलू क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने के खिलाफ चेतावनी दे रहा है। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में क्वार्टर फाइनल के लिए मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में सरफराज खान के भाई मुशीर खान का नाम भी शामिल है। मुशीर ने हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया था।
क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए मुंबई का स्क्वॉड
मुंबई टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, भूपेन लालवानी, अमोघ भटकल, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, प्रसाद पवार (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, आदित्य धूमल, तुषार देशपांडे , मोहित अवस्थी, धवल कुलकर्णी, रॉयस्टन डायस