एयरपोर्ट पर Wifey रितिका सजदेह से Rohit Sharma को मिला प्यारा सा 'HUG', वायरल हुआ वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

एयरपोर्ट पर Wifey रितिका सजदेह से Rohit Sharma को मिला प्यारा सा ‘HUG’, वायरल हुआ वीडियो

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाएगा।

Rohit Sharma Ritika Sajdeh (Photo Source: X/Twitter)
Rohit Sharma Ritika Sajdeh (Photo Source: X/Twitter)

Rohit Sharma and Ritika Sajdeh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आ रही है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 सितंबर को राजकोट में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में शानदार जीत दर्ज कर टीम ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। तीसरे वनडे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी टीम से जुड़ने वाले हैं।

तीसरे वनडे में भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए रोहित शर्मा राजकोट के लिए निकल चुके हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर हिटमैन रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह से जुड़ा एक प्यार सा वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Rohit Sharma और रितिका का प्यारा मोमेंट

एशिया कप 2023 में भारत को चैंपियन बनाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ब्रेक (Rohit Sharma) पर चल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में वह टीम का हिस्सा नहीं थे। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस दौरान अपने परिवार के साथ खास समय बिता रहे थे, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। रोहित शर्मा के टीम इंडिया से जुड़ने पहले एयरपोर्ट पर हमें रोहित और उनकी पत्नी का एक खास मोमेंट देखने को मिला।

दरअसल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के जाने से पहले रितिका सजदेह ने कार में उन्हें एक प्यारा सा ‘HUG’ दिया। इस दौरान रोहित शर्मा बड़े ही खुश नजर आ रहे थे। जिसके बाद वीडियो में रितिका सजदेह थोड़ी अपसेट भी नजर आई। दोनों के इस खास मोमेंट पर सोशल मीडिया पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत की दो गलतियां और 1 बड़ा Masterstroke

तीसरे वनडे में भी फॉर्म बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के बिना भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आई है। सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शानदार शतक के बल पर 399 रन बोर्ड पर लगाए थे।

बारिश के चलते ऑस्ट्रेलिया को 33 ओवरों में 317 रनों का DLS स्कोर मिला। ऑस्ट्रेलियाई टीम 217 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 99 रनों से जीत दर्ज की थी। तीसरे वनडे मैच में भी टीम इंडिया अपना शानदार खेल बरकरार रखना चाहेगी।

close whatsapp