कोच और कप्तान ने बनाया है कुछ स्पेशल प्लान, तीसरा मैच भी करेगी Team India अपने नाम!
Team India के अभ्यास सत्र का एक नया वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
अद्यतन - Mar 1, 2025 5:03 pm

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में Team India ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है, जहां भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अभी तक 2 मैच खेले हैं और दोनों को अपने नाम किया है। ऐसे में अब तीसरे मैच के बारी है, जिसके लिए हर खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर रहा है और दूसरी ओर कप्तान के साथ कोच इस मैच के लिए स्पेशल प्लान बना रहे हैं।
कई टीमों ने इस बार किया निराश
वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस बार कई बड़ी टीमों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है, जहां इंग्लैंड के अलावा पाकिस्तान टीम ने काफी ज्यादा खराब क्रिकेट खेला। ऐसे में इन टीमों का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया है, तो वहीं अफगान टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। साथ ही Team India के अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच खेलते हुए नजर आएगी। साथ ही कई मैच बारिश के कारण भी प्रभावित हुए, ऐसे में PCB की पोल भी खुलती हुई दिखी।
Team India के कोच और कप्तान ने बनाया स्पेशल प्लान!
*Team India के अभ्यास सत्र का एक नया वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*वीडियो में कप्तान रोहित और कोच गौतम गंभीर बात करते हुए नजर आए।
*इस दौरान विराट कोहली पीछे फुटबॉल खेलते हुए नजर आ रहे थे खिलाड़ियों के साथ।
*वहीं रोहित-गंभीर शायद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के लिए प्लान बना रहे थे।
ये वीडियो सामने आया है Team India के अभ्यास सत्र से
Captain Rohit Sharma and Coach Gautam Gambhir having long discussion during practice session before Big NZ and SF match.🔥🇮🇳
The boss @ImRo45 🐐 pic.twitter.com/QuiH4U8XIS
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 1, 2025
गेंदबाजों ने किया काफी देर तक बल्लेबाजी अभ्यास
दूसरी ओर टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो में भारतीय टीम के गेंदबाज नेट्स में बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आए। इस दौरान हर्षित राणा कई सारे कमाल के शॉट्स लगाते हुए नजर आए, साथ ही विराट सभी को बल्लेबाजी के टिप्स दे रहे थे। वैसे अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी शानदार करते हुए आए हैं, ऐसे में उन्होंने भी नेट्स में काफी देर तक बल्लेबाजी का अभ्यास किया। गंभीर टीम इंडिया के हर खिलाड़ी को ऑलराउंडर बनाने में लगे हैं।