विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री को भेंट किया विराट कोहली का बल्ला
जयशंकर ने रिचर्ड को विराट का साइन किया हुआ बल्ला गिफ्ट में दिया।
अद्यतन - अक्टूबर 11, 2022 5:13 अपराह्न

16 अक्टूबर से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया में है। टीम के अलावा भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जयशंकर ने 10 अक्टूबर यानी सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी प्राइम मिनिस्टर रिचर्ड मार्लेस से मुलाकात की। बता दें, उप प्रधानमंत्री के साथ-साथ रिचर्ड मार्लेस देश के रक्षा मंत्री भी है।
इस दौरान भारत के विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री को एक खास गिफ्ट भेंट की। ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला है। यह बल्ला कई मायनों में खास है क्योंकि खुद विराट ने उस बल्ले पर अपना हस्ताक्षर किया था।
ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने भेंट में मिले बल्ले के साथ तस्वीरों को ट्विटर के माध्यम से साझा करते हुए लिखा कि, ‘ कैनबरा में सुब्रमण्यम जयशंकर की मेजबानी करके काफी खुशी महसूस हो रही है। ऐसी बहुत सी चीजें जो हमें एक साथ जोड़ कर रखती हैं और उनमें से एक क्रिकेट भी है। आज उन्होंने मुझे भारत के दिग्गज विराट के हस्ताक्षर वाले बल्ला देकर मुझे हैरान कर दिया। मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है।’
A pleasure to host @DrSJaishankar here in Canberra.
There are many things which bind us, including our love of cricket.
Today, he surprised me with a signed bat from cricket legend @imVkohli pic.twitter.com/2FE0qIJnPc— Richard Marles (@RichardMarlesMP) October 10, 2022
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी किया ट्वीट
सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने ही नहीं बल्कि भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी किया ट्वीट के जरिए अपने और रिचर्ड मार्लेस की मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने ट्वीट किया कि, ‘DPM और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री @RichardMarlesMP के साथ मिलकर काफी प्रसन्नता हुई। हमने अपने-अपने देशों की सुरक्षा को लेकर काफी बातचीत की।’
Pleased to meet DPM and Defence Minister of Australia @RichardMarlesMP .
Exchanged views on regional and global security. Our growing defence and security cooperation ensures a peaceful, prosperous and rules based Indo-Pacific. pic.twitter.com/7XpbrkIpcj
— Dr. S. Jaishankar (Modi Ka Parivar) (@DrSJaishankar) October 10, 2022
न्यूजीलैंड की अपनी पहली यात्रा के समापन के बाद जयशंकर का रविवार को ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में ‘तिरंगा स्वागत’ मिला। जयशंकर ने ट्वीट किया कि, ‘कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई युद्ध स्मारक का दौरा किया। निजी नैन सिंह सैलानी सहित सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी लोगों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।’
इस साल की शुरुआत में जयशंकर ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिस पायने को विराट कोहली द्वारा हस्ताक्षरित क्रिकेट बल्ला उपहार में दिया था। भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न में करेगी।