IPL 2022: आईपीएल मेगा नीलामी से पहले सुनील गावस्कर ने युवा खिलाड़ियों के विरोध में BCCI से कर दी यह मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: आईपीएल मेगा नीलामी से पहले सुनील गावस्कर ने युवा खिलाड़ियों के विरोध में BCCI से कर दी यह मांग

सुनील गावस्कर ने कहा आसान और ज्यादा पैसा युवा और होनहार खिलाड़ियों को बिगाड़ रहा हैं!

Sunil Gavaskar
Sunil Gavaskar. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा नीलामी से पहले भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने चौंका देने वाला बयान दिया हैं। उन्हें लगता हैं ज्यादा पैसा युवा और होनहार खिलाड़ियों को बिगाड़ रहा हैं।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज ने यह भी मांग की हैं कि आगामी IPL 2022 मेगा नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ियों के वेतन को 1 करोड़ रुपये तक सीमित किया जाना चाहिए ताकि युवाओं पर आगे चलकर रातों-रात करोड़पति बनने का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और उन्हें जमीन से जोड़ा रखा जा सके।

सुनील गावस्कर की टिप्पणी IPL 2022 मेगा नीलामी से दो ठीक दिन पहले आई, जो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजित होने वाली है। पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा कि उम्र-स्तर के क्रिकेट में सफलता को अंतरराष्ट्रीय स्तर या IPL में सफल होने की गारंटी नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि दोनों ही स्तर पर खेले जाने वाले क्रिकेट के मानकों में महत्वपूर्ण अंतर हैं।

सुनील गावस्कर नहीं चाहते युवा खिलाड़ी रातों-रात बने करोड़पति

बता दें, आगामी IPL 2022 मेगा नीलामी में कुल 590 खिलाड़ियों में से 355 अनकैप्ड प्रतिभाएं हिस्सा ले रही हैं, जिसमें आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 विजेता भारतीय टीम के कुछ सदस्य भी शामिल हैं।

सुनील गावस्कर ने Mid-day के लिए लिखा आगामी IPL 2022 मेगा नीलामी इस सप्ताहांत में होने जा रही हैं और कई अंडर-19 खिलाड़ी पलक झपकते ही करोड़पति बन सकते हैं। उन्होंने आगे लिखा अंडर-19 स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना आईपीएल या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता की गारंटी नहीं देता है। यह चीज वर्षों से देखी जा रही हैं, और मानकों में भी बहुत बड़ा अंतर है।

उन्होंने आगे कहा अत्यधिक पैसो से बहुत से लोग बहक जाते हैं, अपना ध्यान खो देते हैं और अंत में खेल से बाहर हो जाते हैं। इसलिए अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए 1 करोड़ रुपये की सीमा निर्धारित की जानी चाहिए ताकि युवा खिलाड़ी समझ सकें कि आगे बढ़ने और अधिक कमाने के लिए उन्हें आगे बहुत मेहनत करनी होगी। आसानी से कमाए गए पैसे ने कई होनहार प्रतिभाओं को खराब कर दिया है।

सुनील गावस्कर ने कहा इस सन्दर्भ में केवल BCCI और IPL प्रशासक ही पैसो की सीमा तय करके सुनिश्चित कर सकता है कि अनकैप्ड खिलाड़ी साल-दर-साल प्रदर्शन करते रहने के लिए उत्सुक रहे, और जैसे अतीत में कई खिलाड़ी रास्ता भटक गए थे, वैसी नौबत आगे चलकर न आए।

close whatsapp